दिसंबर महीने में Hyundai की कारों की हुई बंपर खरीदारी, भारतीय बाजार में 24.89 बढ़ी बिक्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने दिसंबर महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी के लिए साल 2020 का आखिरी महीना फायदेमंद साबित रहा। दिसंबर 2020 में ह्यूंदै के कुल 47,400 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, दिसंबर 2019 में कंपनी ने कुल 37,953 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। दिसंबर 2019 की तुलना में इस साल दिसंबर 2020 में ह्यूंदै की कुल 24.89 फीसदी ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हुई।
साल दर साल बिक्री में भले ही ह्यूंदै की बिक्री बढ़ी है, लेकिन नवंबर महीने से तुलना की जाए तो दिसंबर महीने में कंपनी की बिक्री 2.9 फीसदी घटी है। बता दें कि नवंबर 2020 में ह्यूंदै के कुल 48,800 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 44,600 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। नवंबर 2019 की तुलना में नवंबर 2020 में ह्यूंदै की गाड़ियां 9.4 फीसदी ज्यादा बिकी थी। नवंबर महीने में ह्यूंदै ने एक नया रिकॉर्ड बना था, जहां कंपनी ने कभी भी नवंबर महीने में इतनी गाड़ियों की बिक्री नहीं की थी।
इससे पहले ह्यूंदै मोटर इंडिया ने अक्तूबर 2020 में कुल 68,835 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 63,610यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल के मुकाबले इस अक्तूबर कंपनी की भारतीय बाजार में भी बिक्री बढ़ी। कंपनी ने अक्तूबर 2020 में कुल 56,605 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 50,010 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। यानी पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो अक्तूबर महीने में ह्यूंदै ने घरेलू बाजार में 13.2 फीसदी ज्यादा बिक्री की थी।