{"_id":"617d839d5a438d51ab2648dc","slug":"hyundai-mobis-e-corner-module-can-turn-car-wheels-90-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyundai: कंपनी ने पेश किया गजब का ई-कॉर्नर मॉड्यूल, गाड़ी के चारों पहिए 90 डिग्री हो जाते हैं रोटेट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai: कंपनी ने पेश किया गजब का ई-कॉर्नर मॉड्यूल, गाड़ी के चारों पहिए 90 डिग्री हो जाते हैं रोटेट
Sat, 30 Oct 2021 11:10 PM IST
मुकेश कुमार झा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:10 PM IST
सार
ई-कॉर्नर मॉड्यूल के जरिए गाड़ी के पहिए 90 डिग्री रोटेट हो जाते हैं।
विज्ञापन
Hyundai का ई-कॉर्नर मॉड्यूल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हुंडई मोटर की सहायक कंपनी Hyundai Mobis ने अपना ई-कॉर्नर मॉड्यूल पेश किया है। मॉड्यूल को सबसे पहले लाग वेगास में हुए CES 2018 में पेश किया गया था। उस समय यह एक कॉन्सेप्ट सिस्टम था, जो अभी भी अपने शुरुआती दौर में है। जो मॉड्यूल 2018 में पेश किया था वह ज्यादा से ज्यादा 30 डिग्री तक घूम सकता है जबकि ई-कॉर्नर मॉड्यूल 90 डिग्री तक घूम सकता है।
विज्ञापन
ई-कॉर्नर मॉड्यूल के जरिए गाड़ी के पहिए 90 डिग्री रोटेट हो जाते हैं। रोटेट होने के बाद गाड़ी आसानी से चल भी पाती है। इस सुविधा के चलते वाहन आसानी से कम जगह में भी पार्क हो सकता है या पार्किंग से बाहर आ सकता है। पिछले तीन सालों में हुंडई मोबिस ने इसे एक प्रैक्टिकल प्रोडक्ट बनाने के लिए डिजाइन को रिन्यू किया है, जिसे वास्तविक वाहनों में लागू किया जा सकता है। इस टेक्नोलॉजी को कंट्रोल करने के लिए कंपनी ने इलेक्ट्रिक कंट्रोल यूनिट (ECU) भी तैयार की है।
विज्ञापन
हुंडई मोबिस के e-corner module के हर व्हील में एक इलेक्ट्रिक मोटर, ब्रेकिंग सिस्टम, सस्पेंशन और स्टीयरिंग का कॉम्बिनेशन होता है। कंपनी ने अपने बयान में कहा, 'एक बार इसकी विश्वसनीयता पूरी हो जाने के बाद हुंडई मोबिस इसका मास प्रोडक्शन शुरू करेगी।' 2023 तक सियोल स्थित फर्म चार ई-कॉर्नर मॉड्यूल को इकट्ठा करने के लिए एक स्केटबोर्ड का निर्माण करना चाहती है, जिसका लक्ष्य दो साल बाद सेल्फ-ड्राइविंग वाहनों के साथ विलय करना है।
विज्ञापन