फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai Mobis e-corner module can turn car wheels 90 degrees

Hyundai: कंपनी ने पेश किया गजब का ई-कॉर्नर मॉड्यूल, गाड़ी के चारों पहिए 90 डिग्री हो जाते हैं रोटेट

Sat, 30 Oct 2021 11:10 PM IST
मुकेश कुमार झा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 30 Oct 2021 11:10 PM IST
सार

ई-कॉर्नर मॉड्यूल के जरिए गाड़ी के पहिए 90 डिग्री रोटेट हो जाते हैं।

विज्ञापन
Hyundai Mobis e-corner module can turn car wheels 90 degrees
Hyundai का ई-कॉर्नर मॉड्यूल - फोटो : social media

विस्तार

हुंडई मोटर की सहायक कंपनी Hyundai Mobis ने अपना ई-कॉर्नर मॉड्यूल पेश किया है। मॉड्यूल को सबसे पहले लाग वेगास में हुए CES 2018 में पेश किया गया था। उस समय यह एक कॉन्सेप्ट सिस्टम था, जो अभी भी अपने शुरुआती दौर में है। जो मॉड्यूल 2018 में पेश किया था वह ज्यादा से ज्यादा 30 डिग्री तक घूम सकता है जबकि ई-कॉर्नर मॉड्यूल 90 डिग्री तक घूम सकता है। 

विज्ञापन


ई-कॉर्नर मॉड्यूल के जरिए गाड़ी के पहिए 90 डिग्री रोटेट हो जाते हैं। रोटेट होने के बाद गाड़ी आसानी से चल भी पाती है। इस सुविधा के चलते वाहन आसानी से कम जगह में भी पार्क हो सकता है या पार्किंग से बाहर आ सकता है। पिछले तीन सालों में हुंडई मोबिस ने इसे एक प्रैक्टिकल प्रोडक्ट बनाने के लिए डिजाइन को रिन्यू किया है, जिसे वास्तविक वाहनों में लागू किया जा सकता है। इस टेक्नोलॉजी को कंट्रोल करने के लिए कंपनी ने इलेक्ट्रिक कंट्रोल यूनिट (ECU) भी तैयार की है। 
विज्ञापन


हुंडई मोबिस के e-corner module के हर व्हील में एक इलेक्ट्रिक मोटर, ब्रेकिंग सिस्टम, सस्पेंशन और स्टीयरिंग का कॉम्बिनेशन होता है। कंपनी ने अपने बयान में कहा, 'एक बार इसकी विश्वसनीयता पूरी हो जाने के बाद हुंडई मोबिस इसका मास प्रोडक्शन शुरू करेगी।' 2023 तक सियोल स्थित फर्म चार ई-कॉर्नर मॉड्यूल को इकट्ठा करने के लिए एक स्केटबोर्ड का निर्माण करना चाहती है, जिसका लक्ष्य दो साल बाद सेल्फ-ड्राइविंग वाहनों के साथ विलय करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed