फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai launches creta with new features, price starting at 9 lakh rupees

नए फीचर्स से लैस ह्यूंडई क्रेटा हुई लांच, 9 लाख रुपये से शुरू होगी कीमत

Mon, 21 May 2018 03:52 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 May 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Hyundai launches creta with new features, price starting at 9 lakh rupees

ह्यूंडई मोटर इंडिया ने सोमवार को अपनी एसयूवी कार क्रेटा के नए संस्करण को बाजार में उतारा है। नए फीर्चस से लैस इस संस्करण की कीमत (एक्स शोरूम दिल्ली) 9.43 लाख रुपये से 15.03 लाख रुपये के बीच रखी गई है। क्रेटा के इस नए संस्करण में ह्यूंडई ने इलेक्ट्रिक सनरूफ, 6-वे पॉवर ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल व वायरलेस फोन चार्जर जैसे कई अन्य नए फीर्चस को जोड़ा है। 

विज्ञापन


9.43 लाख से शुरू होगी कीमत
ह्यूंडई मोटर इंडिया के एमडी व सीईओ वाईके कू ने अपने बयान में कहा कि 2015 में क्रेटा के लांच के बाद से ही ह्यूंडई एसयूवी वर्ग में एक स्थापित ब्रांड बन गया है। हमें भरोसा है कि क्रेटा का नया 2018 संस्करण एसयूवी वर्ग में एक नया मानक बनाएगा।
विज्ञापन


क्रेटा के पेट्रोल संस्करण की कीमत 9.43 लाख रुपये से 13.59 लाख रुपये के बीच रहेगी। जबकि डीजल संस्करण की कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 15.03 लाख रुपये के बीच तय की गई है। ह्यूंडई ने घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मॉडल की लगभग 4 लाख कारें पहले ही की बेच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा होगा इसका इंजन
नए वर्जन में नए ग्रिल, नए बंपर्स और फ्रेश लुक दिया जाएगा। फेसलिफ्ट वर्जन में पहले से बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। डैशबोर्ड में भी थोड़ा बदलाव किया जाएगा। एबीएस, एयरबैग्स, प्रोजेक्टर लैंप्स जैसे फीचर्स वर्तमान वर्जन की तरह ही होंगे। 


कार में कोई मकैनिकल बदलाव भी नहीं किया जाएगा। इसमें 1.4 लीटर पेट्रोल व डीजल और 1.6 लीटर पेट्रोल व डीजल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed