{"_id":"5f7e06328ab2b8551d7c8851","slug":"hyundai-launched-two-new-variants-of-its-santro-cng-in-india-read-prices","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hyundai ने अपनी Santro CNG के दो नए मॉडल भारत में किए लॉन्च, पढ़ें कीमतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai ने अपनी Santro CNG के दो नए मॉडल भारत में किए लॉन्च, पढ़ें कीमतें
Thu, 08 Oct 2020 09:54 AM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 08 Oct 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Hyundai Santro
- फोटो : Hyundai India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motors India Ltd) ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक Santro के दो नए ट्रिम्स को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि ये दोनों ही नए ट्रिम्स सीएनजी से चलते हैं। कंपनी ने इनका नाम बदल कर Magna Executive CNG और Sportz Executive CNG कर दिया है। इन नए ट्रिम्स के लॉन्च होने के बाद कंपनी ने मौजूदा सीएनजी वेरिएंट Magna CNG और Sportz CNG की भारतीय बाजार में बिक्री बंद कर दी है। दोनों ही वेरिएंट्स में कई नए और खास फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
Magna Executive CNG
- Magna Executive CNG की एक्स-शोरूम कीमत 5.87 लाख रुपये है, जो पुराने मॉडल से 1,800 रुपये महंगी है।
- परफॉर्मेंस की बात करें इसमें पावर के लिए 1.1-लीटर का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 59.18 bhp की मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर 85.32 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
- नए वेरिएंट वाली कार में स्टैंडर्ड 2-DIN स्टीरियो सिस्टम दिया गया है, जो दो स्पीकर्स ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sportz Executive CNG
- Sportz Executive CNG की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है। खास बात यह है कि नया वेरिएंट पुराने वर्जन से भी सस्ता है। बता दें कि Sportz CNG की एक्स-शोरूम कीमत 6.2 लाख रुपये थी।
- इसमें पावर के लिए 1.1-लीटर का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 59.18 bhp की मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर 85.32 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
- नए वेरिएंट में कई नए फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 6.95-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम में ग्राहकों को नेविगेशन की सुविधा भी मिलती है।