साल के पहले दिन ही Hyundai देगी ग्राहकों को झटका, महंगी होने जा रही हैं ये कारें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Ltd) अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी एक जनवरी से अपने सभी पैसेंजर वाहनों की लाइनअप की कीमतों को बढ़ा देगी। कंपनी के मुताबिक कीमतों को बढ़ाने के पीछे लागत में आई बढ़ोतरी और कच्चे माल की कीमतों का महंगा होगा एक बड़ा कारण है। हालांकि, कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी इसकी कंपनी ने अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है। कंपनी का कहना है कि जल्द ग्राहकों और डीलरों को बढ़ी कीमतों की पूरी लिस्ट दी जाएगी।
बता दें कि ह्यूंदै भारतीय बाजार में Santro, Grand i10, Grand i10 Nios, i20, Aura, Verna, Elantra, Venue, Creta, Tucson और Kona Electric जैसी कारों की बिक्री करती है। इन सभी कारों की कीमतों में एक जनवरी से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में अगर आप मौजूदा कीमत में इन्हें खरीदना चाहते हैं, तो आपको 31 दिसंबर से पहले इनकी खरीदारी करनी होगी।
ह्यूंदै के अलावा मारुति सुजुकी और महिंद्रा जैसी दिग्गज कार कंपनियां भी अपने लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। हालांकि, इन कंपनियों की गाड़ियों की कीमतें कितनी बढ़ेंगी इसकी अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
Hyundai की नवंबर महीने में बिकी अब तक की सबसे ज्यादा कारें
नवंबर महीने में 48,800 बिक्री के साथ ह्यूंदै ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। अब तक कंपनी ने कभी भी नवंबर महीने में इतनी गाड़ियों की बिक्री नहीं की थी। निर्यात में कंपनी को गिरावट का सामना करना पड़ा। नवंबर 2020 में ह्यूंदै मोटर इंडिया ने भारत से बाहर कुल 10,400 वाहनों का निर्यात किया। जबकि, नवंबर 2019 में ह्यूंदै ने 15,900 वाहनों का निर्यात किया था। इस दौरान महिंद्रा के निर्यात में 34.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।