{"_id":"5f31556f8ebc3e4ae354a707","slug":"hyundai-india-offering-bumper-discount-on-its-hyundai-grand-i10-nios-read-august-2020-offer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hyundai की Grand i10 NIOS पर इस महीने मिल रहा है 25000 रुपये का डिस्काउंट, पढ़ें ऑफर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai की Grand i10 NIOS पर इस महीने मिल रहा है 25000 रुपये का डिस्काउंट, पढ़ें ऑफर
Sat, 22 Aug 2020 10:33 AM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai
अगर आपका बजट 6 लाख रुपये से कम का है और आप एक नई हैचबैक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका साबित हो सकता है। दरअसल ह्यूंदै अपनी Hyundai Grand i10 NIOS पर इस अगस्त 25,000 रुपये तक की छूट दे रही है। कंपनी की तरफ से इस पर कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट तक दिया जा रहा है। Nios एक फैमिली कार है जिसमें एक साथ 5 लोग बैठ सकते हैं। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5,06,990 रुपये है। आज हम आपको इस कार पर दिए जा रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताएंगे। लेकिन इससे पहले की हम आगे बढ़ें यहां बता दें कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा यह अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकता है।
विज्ञापन
Hyundai NIOS पर क्या है ऑफर?
इस अगस्त महीने में Hyundai NIOS की खरीदारी पर ग्राहकों को कुल 25,000 रुपये तक बचत हो सकती है। ह्यूंदै की NIOS पर इस महीने 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा पुरानी कार के बदले नई NIOS खरीदने पर कंपनी की तरफ से 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इस हैचबैक पर कंपनी 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्यूल टैंक
Hyundai Grand i10 Nios में 37 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
Grand i10 Nios- पेट्रोल मॉडल में कितना माइलेज मिलता है?
- मैनुअल ट्रांसमिशन में 20.7 Kmpl का माइलेज मिलता है।
- ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 20.5 Kmpl का माइलेज मिलता है।
Grand i10 Nios- डीजल मॉडल में कितना माइलेज मिलता है?
- डीजल मैनुअल ट्रांसमिशन में 26.2 Kmpl का माइलेज मिलता है।
- ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 26.2 Kmpl का माइलेज मिलता है।
इंजन
Hyundai Grand i10 Nios पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन में उपलब्ध है।
परफॉर्मेंस
- इसका 1197 सीसी का पेट्रोल इंजन 83 PS की मैक्सिमम पावर और 113.75 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
- इसका 1186 सीसी का डीजल इंजन 75 Ps की पावर और 190.24 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
सस्पेंशन
इसके फ्रंट में मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में कपल्ड टोर्शियन बीम एक्स्ल सस्पेंशन दिया गया है।
ब्रेकिंग
इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
डाइमेंशन
Hyundai Grand i10 Nios का व्हीलबेस 2450 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी लंबाई 3840 मिलीमीटर, चौड़ाई 1735 मिलीमीटर और ऊंचाई 1530 मिलीमीटर है।