{"_id":"5bcd7f00bdec22699c0c0a2f","slug":"hyundai-i20-next-gen-model-will-be-launch-in-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyundai i20 होगी सन रूफ के साथ लांच, देखें और क्या होगा खास","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai i20 होगी सन रूफ के साथ लांच, देखें और क्या होगा खास
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
i20 car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडंई की कार i20 के नए मॉडल को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लग गया है। नई कार में कंपनी ने कई फीचर्स जोड़े हैं। हालांकि हुंडई की कार अपने शानदार फीचर्स को लेकर काफी पसंद की जाती हैं। लेकिन अब इसे टाटा मोटर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। जिसके चलते कंपनी i20 कार में कुछ अनोखे फीचर्स ला सकती है।
विज्ञापन
रिपोर्ट की मानें तो हुंडई की i20 कार में सन रूफ होने की आशंका है। क्योंकि भारतीय ग्राहकों में सन रूफ वाली कार को लेकर काफी क्रेज है। बताया जा रहा है कि कार में मौजूदा i20 वाला ही इंजन और गियर बॉक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। जिसमें 1.2 लीटर का पेर्टोल इंजन दिया जाएगा जो कि 82बीएचपी की पावर और 115एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन
बात करे, इसके डीजल वेरियंट की तो इसमें 1.4 लीटर का इंजन होगा। जो कि 89बीएचपी की ताकत और 220एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इस कार को कंपनी अप्रैल 2020 तक लॉन्च कर सकती है। जिसके लांच होने के बाद मारुति बलेनो और फोक्सवेगन पोलो जीटी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
गौरतलब हो, i20 एक्टिव फेसलिफ्ट को हाल ही में भारत में लांच किया गया था। जिसमें कंपनी ने नया फ्रंट ग्रिल और रिवाइज्ड रियर बंपर्स आदि दिए गए हैं। लाइट्स में एलईडी डीआरएल्स का इस्तेमाल किया गया है। कार के कैबिन की बात करें तो इसमें नया इन्फोटेंनमेंट सिस्टम है।
इसके अलावा यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट मे मौजूद है। इसके 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में 83 हॉर्सपावर और 1.4 लीटर डीजल इंजन वाले में 90 हॉर्सपावर की पावर है। दोनों मॉडल में 6 गियरबॉक्स दिए गए हैं। Hyundai i20 Active की भारत में पेट्रोल वेरियंट की शुरुआती कीमत 6.99 रुपये और डीजल वेरियंट की शुरुआती कीमत 8.96 लाख रुपये एक्स शोरूम दिल्ली है।