{"_id":"5eaec8f98ac95367406f6687","slug":"hyundai-i20-2020-bs6-launch-date-in-india-hyundai-connected-car-hyundai-i20-2020-features-hyundai-i20-bs6-2020-price-in-india-hyundai-blue-link-supported-cars-india-hyundai-motors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यू जेनरेशन 2020 Hyundai i20 होगी एक कनेक्टेड कार, आवाज से होगी कंट्रोल, जानें कीमत और खूबियां","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
न्यू जेनरेशन 2020 Hyundai i20 होगी एक कनेक्टेड कार, आवाज से होगी कंट्रोल, जानें कीमत और खूबियां
Sun, 03 May 2020 07:06 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 03 May 2020 07:06 PM IST
सार
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Hyundai i20 की थर्ड जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले इस बात की पुष्टि की है कि यह कार ह्यूंदै की न्यू कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस होगी।
विज्ञापन
Hyundai i20 2020
- फोटो : Social Media
विस्तार
यह पूछे जाने पर कि क्या नई i20 एक कनेक्टेड कार होगी, ह्यूंदै मोटर इंडिया के निदेशक, बिक्री और विपणन, तरुण गर्ग ने कहा, "बिल्कुल। हमने पहले ही घोषणा की है कि ह्यूंदै कनेक्टिविटी के मामले में एक लंबी छलांग लगाने जा रही है। हम महसूस करते हैं कि आज का ग्राहक, कनेक्ट होना चाहता है और कनेक्टिविटी का स्तर भी लगातार ऊपर उठ रहा है। यदि आप क्रेटा की बात करें, तो मुझे लगता है कि हमने ब्लूलिंक को भी एक लेवल ऊपर ऊठा दिया है, आप उसके फीचर्स को देखिए। यह हम हमेशा से मानते रहे हैं। ऑटो एक्सपो में हमने नई वरना, क्रेटा, ट्यूशॉन को पेश किया था। और मुझे लगता है कि निश्चित रूप से i20 ह्यूंदै की बेंचमार्क स्थापित करने की विरासत को आगे बढ़ाएगी।"
विज्ञापन
इनमें मिलती है ये टेक्नोलॉजी
फिलहाल ह्यूंदै इंडिया की लाइन अप में चार कारें हैं जो ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं - Venue (वेन्यू), Verna (वरना), Creta (क्रेटा) और Elantra (एलेंट्रा), जबकि जल्द ही लॉन्च होने वाली Tucson facelift (ट्यूशॉन फेसलिफ्ट) भी एक कनेक्टेड एसयूवी होगी। इस तरह नेक्सट-जेनरेशन i20 भारत में छठवीं कार होगी जिसमें यह टेक्नोलॉजी मिलेगी।

i20 में कौन से फीचर मिलेंगे
Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) में 33 और Elantra (एलेंट्रा) में 34 कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं। हाल ही में लॉन्च किए गए Verna facelift (वरना फेसलिफ्ट) में 45 फीचर्स मिलते हैं और न्यू-जेनरेशन Creta (क्रेटा) में 50 फीचर्स मिलते हैं, जिसमें सनरूफ को खोलने/बंद करने के लिए वॉयस कमांड फंक्शन भी शामिल है। इसलिए, सेगमेंट और कीमत के आधार पर, आनेवाली i20 में वेन्यू के जैसे कनेक्टेड कार फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

पावर
नई ह्यूंदै i20 तीन इंजन विकल्पों के साथ आएगी। इनमें 81.8bhp पावर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल, 100bhp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन और 100bhp पावर वाला 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। 1.2-लीटर पेट्रोल के साथ AMT और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलेंगे।

फीचर्स
नई Hyundai i20 में ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा ह्यूंदै की कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी ब्लूलिंक, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, ऐम्बिएंट लाइटिंग, की-लेस एंट्री ऐंड गो और Bose प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। नई कार में एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललैम्प, रेन सेंसिंग वाइपर्स, 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और रूफ-इंटीग्रेटेड स्पॉइलर भी मिलेंगे।

सुरक्षा फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से नई i20 में बिल्कुल नए फीचर्स मिलेंगे। कार में 6-एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।

लॉन्चिंग
न्यू-जेनरेशन ह्यूंदै i20 भारतीय बाजार में सिंतबर में लॉन्च हो सकती है। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई है। इससे पहले कंपनी ने अपनी इस नई कार को जून में लॉन्च करने की योजना बनाई थी। हालांकि, कंपनी ने अभी भी आधिकारिक रूप से इसकी लॉन्च की तारीख का एलान नहीं किया है। 2020 Hyundai i20 का भारतीय बाजार में मारुति बलेनो, टाटा अल्ट्रॉज और होंडा जैज जैसी कारों से मुकाबला होगा।

कीमत
नई Hyundai i20 में नया लुक, प्रीमियम इंटीरियर और नया पावरट्रेन मिलेगा। इसकी वजह से नई कार की कीमत में मौजूदा मॉडल की तुलना में इजाफा होने की उम्मीद है। अभी i20 की कीमत 5.60 लाख से शुरू होती है जो 9.41 लाख रुपये तक जाती है। नई Hyundai i20 की कीमत 6 लाख रुपये से 10.50 लाख रुपये के बीच हो सकती है।