फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai has stopped taking booking of the new Santro hatchback

अब नहीं बुक कर सकेंगे नई Santro, कंपनी ने लगाई रोक

Fri, 23 Nov 2018 09:41 AM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
आॅटो डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Hyundai has stopped taking booking of the new Santro hatchback
santro

हुंडई की कार सैंट्रो ने लांच होने से पहले बुकिंग के रिकोर्ड में सबको पीछे छोड़ दिया है।सैंट्रो के चाहने वालों की कतार इतनी लंबी होगी यह कंपनी को भी अंदाजा नहीं था। हाल ही में लांच हुई सैंट्रो को 12 दिन के भीतर ही 23,500 बुकिंग मिली । फिलहाल, आलम यह है कि इस कार को अब तक 32,000 बुकिंग मिल चुकी हैं।

विज्ञापन


जो इतने कम समय में कार के लिए बड़ी संख्या है। जबकी कंपनी अभी तक सिर्फ 8,000 कारों को ही बना पाई है। कार की वेटिंग पहले से ही तीन महीने तक जा चुकी है। इसी के चलते कंपनी ने इस कार की बुकिंग न लेने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


बता दें, सैंट्रो ने बाजार में काफी समय बाद वापसी की है। कार की सफलता का मुख्य कारण किफायती कीमत में बढ़िया सुविधा का मिलना है। इस कार को मार्केट में Eon के स्तर की कार माना जा रहा है। कंपनी के आंकड़ों की माने तो बुक होने वाली हर तीन कार में से एक कार ऑटोमैटिक है। जिसमें 21 फीसदी का आंकड़ा सीएनजी मॉडल का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Hyundai has stopped taking booking of the new Santro hatchback
santro 2018
हुंडई की इस कार सैंट्रो को कुल पांच वेरियंट और सात नए रंगो में उतारा गया है जिनमें डी लाइट, एरा, मैग्ना, स्पोर्ट्ज़,और एस्टा शामिल हैं। नई सैंट्रो के डैशबोर्ड में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जो कि एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है,साथ ही इसके इन्फोटेनमेंट सिस्टम को मिरर लिंक, वॉयस कमांड्स पर बनाया गया है।

इस कार के केबिन को डुअल-टोन थीम पर डिजाइन किया गया है। हुंडई सैंट्रो के टॉप मॉडल में पीछे बैठने वालो कि लिए एसी वेंट्स भी लगे हुए हैं। सैंट्रो के सभी वेरियंट में ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट वार्निंग और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

इस नई सैंट्रो की शुरूआती कीमत 3,89,900 लाख रुपए रखी गई है। जो कि इसके पेट्रोल वेरियंट डी लाइट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed