भारत में आज (20 अगस्त) Hyundai मोटर इंडिया अपनी नई Grand i10 Nios को लॉन्च करने वाली है। यह कार अब कंपनी की डीलरशिप पर पहुंच रही है। कई डीलरशिप पर इसे स्पॉट भी किया गया है। लॉन्च से पहले इस कार के काफी फोटो और कुछ विडियो लीक भी हो चुके हैं। आइये आपको दिखाते है आखिर कैसी दिखती है Grand i10 Nios.
लुक्स और कैबिन
2 of 4
Hyundai New Grand i10
- फोटो : Hyundai
लीक हुईं तस्वीरों के अनुसार नई Grand i10 Nios में काफी कुछ बदल चुका है। इसके बाहरी डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में कई बड़े बदलाव किये गये हैं। कार में नई फ्रंट ग्रिल लगा दी गई है जोकि हाल ही आई कंपनी की Venue की याद दिलाती है। इसके अलावा इसकी हेडलाइट्स को नया डिजाइन दिया है। साथ ही अब बम्पर और बोनट पूरी से नये डिजाइन में हैं। कार का साइड प्रोफाइल, रूफरेल, रियर डिजाइन, टेल लाइट्स और बम्पर तक नए डिजाइन में हैं। कार में नए एलाय व्हील्स को शामिल किया गया है।Hyundai ने नई Grand i10 Nios के इंटीरियर को भी पूरी तरह से बदल दिया है। यहां पर ड्यूल टोन कलर का इस्तेमाल यहां किया गया है। डैशबोर्ड का लेआउट भी नया है। टच स्क्रीन इन्फोटेंमेन्ट सिस्टम, नए AC वेंट भी यहां दिए गये हैं, जबकि दोनों कार्नर वाले AC वेंट सेंट्रो से लिए हैं। कार में रियर AC वेंट की भी सुविधा मिलेगी।
इंजन
3 of 4
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Team-bhp
नई Hyundai Grand i10 Nios में 1.2 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। इसके 1.2 लीटर VTVT पेट्रोल इंजन को 81bhp पावर और 114Nm टॉर्क मिलेगा। जबकि इसके 1.2-लीटर CRDi डीजल इंजन को 74bhp और 190Nm टॉर्क मिलेगा। दोनों ही इंजन पांच-स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस होंगे। माना जा रहा है कि दोनों इंजन BS-6 में होंगे। नई Grand i10 की माइलेज मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगी। कार का मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट, टाटा टियागो, मारुति वैगन-आर और फोर्ड फिगो से होगा।
कीमत और वेरिएंट
4 of 4
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Team-bhp
नई Grand i10 Nios में Era, Magna, Sports, Sports Dual Tone और Asta वेरिएंट मिलेंगे। कार की अनुमानित कीमत 5.20 लाख से से 8 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।