{"_id":"5be9041abdec2267b36ac7b6","slug":"hyundai-dispatched-8000-units-of-santro-and-tata-dispatched-7000-of-tiago","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैंट्रो और टियागो की दीवानगी मार्केट में बरकरार, 8 हजार यूनिट पहुंची डीलरशिप के पास","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सैंट्रो और टियागो की दीवानगी मार्केट में बरकरार, 8 हजार यूनिट पहुंची डीलरशिप के पास
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
santro 2018
हुंडई की कार सैंट्रो ने लांच होने से पहले ही बाजार को अपने नाम कर लिया था। सैंट्रो के कितने चाहने वाले है इस बात का अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं कि इस कार ने लांच होने से पहले ही 15 हजार से ज्यादा ग्राहक बटोर लिए है, दरअसल हुंडई की यह कार 23 अक्टूबर को लांच हुई ।
जिसके बाद से ही इसकी बुकिंग में लगातार इजाफा हो रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने डीलरशिप पर लगभग 8 हजार यूनिट डिस्पैच की। वहीं कुछ समय पहले लांच हुई टाटा की कार टियागो का बाजार भी काफी गर्म रहा। टियागो की भी लगभग 7,000 यूनिट डिस्पैच की गई हैं। इन दोनो ही कारों की डिस्पैच युनिट से आप इनकी मांग का अंदाजा लगा सकते हैं ।
बता दें, हाल ही में इन दोनो कारों को भारतीय बाजार दस्तक दी है। जिसके बाद से इनकी लगातार बुकिंग भी जारी है।

Tata Tiago
हुंडई की कार सैंट्रो को लगभग 20 साल बाद फिर से लांच कर दिया गया है। कार को पहली सैंट्रो के मुकाबले कहीं ज्यादा आक्रामक बनाया गया है। सैंट्रो को कुल पांच वेरियंट में उतारा गया है जिनमें डी लाइट, एरा, मैग्ना, स्पोर्ट्ज़,और एस्टा शामिल हैं।
वहीं टियागो के टाटा माटर्स ने जेटीपी मॉडल को भारत में लांच किया था। टाटा टियागो जेटीपी दो ड्राइविंग मोड मिलते हैं जिसमें स्पोर्ट और सिटी शामिल है। कार में सुरक्षा के लिहाज से एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल स्टैंडर्ड आदि सभी फीचर्स भी दिए गए हैं।