फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai Creta crosses two lakh export mark

भारत में बनने वाली Hyundai Creta ने दुनिया में मचाया तहलका, 2 लाख निर्यात से टूटे रिकॉर्ड

Thu, 15 Oct 2020 03:26 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 15 Oct 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Creta crosses two lakh export mark
Hyundai Creta 2020 - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Ltd - HMIL) की लोकप्रिय एसयूवी ह्यूंदै क्रेटा (Hyundai Creta) ने एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। कंपनी ने इसके 2 लाख यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। आसान भाषा में समझें तो लॉन्च से अब तक में कंपनी ने इसकी दो लाख से भी ज्यादा गाड़ियों की भारत से बाहर बिक्री की है। दो लाख एक्सपोर्ट्स में ह्यूंदै की साल 2015 में लॉन्च हुई गाड़ी और नई जेनरेशन वाली Creta शामिल है। 
विज्ञापन


ह्यूंदै की तरफ से बताया गया है कि पिछले साल जनवरी से दिसंबर महीने के बीच कंपनी ने कुल 1,81,200 यूनिट्स का निर्यात किया था। इस दौरान कंपनी का निर्यात शेयर 26 फीसदी था।
विज्ञापन


Hyundai ने इससे पहले इसी साल 3 लाख वाहनों के निर्यात का आंकड़ा पार कर लिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Hyundai अपनी कारों का निर्यात 88 देशों में करती है। ह्यूंदै मोटर इंडिया चेन्नई के अपने प्लांट में बनाए जाने वाली 10 कारों की भारत से बाहर बिक्री करती है। इन गाड़ियों में Santro, Grand i10, XCent, Grand i10 Nios, Aura, i20, i20 Active, Verna से लेकर Venue और Creta शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई Hyundai Creta की 6 महीनों में बुक हुईं 1.15 लाख गाड़ियां

2020 Hyundai Creta की अब तक 1.15 लाख यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। बता दें कि ह्यूंदै ने अपनी 2020 वर्जन वाली Hyundai Creta को इसी साल मार्च 2020 में लॉन्च किया था। कंपनी के मुताबिक 60 फीसदी ग्राहकों ने इसके डीजल वेरिएंट को बुक किया है। यहां जानकारी के लिए बता दें कि ह्यूंदै ने Creta को साल 2015 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इस एसयूवी को अब तक 5.20 लाख से भी ज्यादा ग्राहको ने खरीदा है।

इंजन 

Hyundai Creta भारतीय बाजार में 1.6-लीटर डीजल, 1.6-लीटर पेट्रोल और 1.4-लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है।

परफॉर्मेंस

Hyundai Creta (Dual VTVT): परफॉर्मेंस

  • इसका 1591 सीसी इंजन 4000 आरपीएम पर 123PS की पावर पैदा करता है। 
  • इसका इंजन 4850 आरपीएम पर 151 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • इसका इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन 


Hyundai Creta (CRDi): परफॉर्मेंस

  • इसका 1396 सीसी इंजन 4000 आरपीएम पर 90PS की पावर पैदा करता है।
  • इसका इंजन 1500-2750 आरपीएम पर 239 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।


Hyundai Creta (CRDi के साथ VGT): परफॉर्मेंस

  • इसका 1582 सीसी इंजन 4000 आरपीएम पर 128PS की पावर पैदा करता है।
  • इसका इंजन 1500-3000 आरपीएम पर 259 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed