फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai Creta and Tata Harrier Rival Kia Sp2i has 1.5 liter petrol, diesel engine

Creta और Harrier को टक्कर देगी Kia SP2i, कीमत 9.49 लाख रुपए से शुरू

Mon, 11 Feb 2019 01:32 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 11 Feb 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Creta and Tata Harrier Rival Kia Sp2i has 1.5 liter petrol, diesel engine
Kia SP2i launch-1

साउथ कोरियन ऑटोमोबाइल कंपनी किआ मोटर्स ने अपनी कॉम्पैक्ट प्रीमियम एसयूवी Kia SP2i का ट्रायल रन शुरू कर दिया है। किआ ने यह ट्रायल आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में पिछले महीने के आखिर में शुरू किया। वहीं किआ अब SP2i में 1.5 लीटर का इंजन देगी। कंपनी इस एसयूवी को इस साल के आखिर में लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन

 

हर साल में 3 लाख कारें बनेंगी

किआ मोटर्स की अनंतपुर में 536 एकड़ जमीन में फैली फैक्ट्री में हर साल में 3 लाख कारें बनाई जा सकती हैं। वहीं किआ ने देश में अपने ऑपरेशन के लिए लोकल वेंडर्स पार्टनर्स पर 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा का खर्च किया है। किआ ने 2018 के ऑटो एक्सपो में एसपी कंसेप्ट को शोकेस किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

17 इंच मशीनकट अलॉय व्हील, चारों पहियों में डिस्कब्रेक

Hyundai Creta and Tata Harrier Rival Kia Sp2i has 1.5 liter petrol, diesel engine
Kia SP2i launch

Kia SP2i में सिल्म एलईडी हेडलाइट्स, सिग्नेचरर टाइगर नोज ग्रिल, राउंड सेफ्ड लाइट के साथ  स्पोर्टी बंपर, इंटीग्रेटेड सिग्नल्स के साथ ओआरवीएम, 17 इंच मशीनकट अलॉय व्हील, चारों पहियों में डिस्कब्रेक, पीछे की तरफ टॉल पिलर्स और एलईडी टेल लाइटस मिलेंगी।
 

विज्ञापन

साइज के मामले में क्रेटा से बड़ी

Hyundai Creta and Tata Harrier Rival Kia Sp2i has 1.5 liter petrol, diesel engine
Hyundai Creta

वहीं Kia SP2i साइज के मामले में क्रेटा से बड़ी होगी और इस एसयूवी की टक्कर हुंडई क्रेटा, निसान किक्स और टाटा हैरियर से होगी। वहीं इसमें कई ऐसे फीचर होंगे, जो इस सेगमेंट में पहली बार दिए जाएंगे। इसमें पहली बार फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा।  
 

1.5 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन

Hyundai Creta and Tata Harrier Rival Kia Sp2i has 1.5 liter petrol, diesel engine
Kia SP2i launch-2

Kia SP2i में नया 1.5 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेगा और दोनों ही इंजन बीएस-6 मानकों के अनुरुप होंगे। वहीं दोनों ही इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएंगे। नए बीएस-6 मानक अगले साल अप्रैल 2020 से लागू होंगे।  
 

9.49 लाख रुपए से शुरू

Hyundai Creta and Tata Harrier Rival Kia Sp2i has 1.5 liter petrol, diesel engine
Kia SP2i interior

वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि Kia SP2i की कीमत 9.49 लाख रुपए से शुरू होगी और टॉप वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 14 लाख रुपए तक होगी। वहीं किआ जल्द ही 2020 Kia Soul EV इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करेगी। Kia Soul EV को इस साल लॉस एंजिल्स मोटर शो में पेश किया गया था। किआ की यह ईवी सिंगल चार्ज में 450 किमी की दूरी तय कर सकती है। वहीं कंपनी ने ऐलान किया है कि वह 2020 तक हर छह माह में बाजार में नया प्रोडक्ट लेकर आएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed