फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai creta 2020 became number one after defeating the maruti suzuki in may top 10 best selling car list

Hyundai Creta 2020 बनी बादशाह, मई में टॉप-10 कारों में शामिल रहीं ये गाड़ियां, देखें लिस्ट

Thu, 04 Jun 2020 10:45 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 04 Jun 2020 10:45 AM IST
सार

  • अप्रैल महीने में जीरो बिक्री रही थी कार कंपनियों की
  • मई में ह्यूंदै क्रेटा रही नंबर वन, मारुति की रैंकिंग गिरी
  • ह्यूंदै ने मई 2020 में 3212 नई क्रेटा की बिक्री की

विज्ञापन
Hyundai creta 2020 became number one after defeating the maruti suzuki in may top 10 best selling car list
Hyundai Creta 2020 - फोटो : PTI (File)

विस्तार

हर महीने की शुरुआत में आमतौर पर पिछले महीने हुई गाड़ियों की बिक्री की रिपोर्ट शेयर की जाती है। इस रिपोर्ट में टॉप-10 गाड़िय़ों की लिस्ट होती है, वहीं लिस्ट में कोई खास फेरबदल नहीं होता। पिछले कुछ महीनों से ऐसा होता रहा है कि इस लिस्ट में टॉप पर मारुति सुजुकी की गाड़ियां होती हैं। लेकिन बीता अप्रैल और मई इस ट्रेंड से बिल्कुल इतर रहा है। अप्रैल इसलिए क्योंकि उस दौरान लॉकडाउन के चलते कंपनियों की बिक्री ‘शून्य’ रही थी। वहीं मई में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की सूची में मारुति अपनी टॉप रैंकिंग बरकरार नहीं रख पाई।   

विज्ञापन

मारुति की गाड़ियां नीचे खिसकीं

मई महीने में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की सूची में ह्यूंदै ने जगह बनाई है, वहीं सालों से इस सूची में नंबर वन की लिस्ट में काबिज रही मारुति की गाड़ियां खिसक कर नीचे पहुंच गई हैं। ह्यूंदै ने मई के जो आंकड़े पेश किए थे, उनके मुताबिक पिछले साल मई के मुकाबले 78.7 फीसदी गिरावट के साथ इस दौरान 12,583 गाड़ियां बेची थीं, जिनमें से 6883 गाड़ियां घरेलू बाजार में बेची गईं। इनमें सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ह्यूंदै क्रेटा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 हजार यूनिट्स की बुकिंग

ह्यूंदै क्रेटा को इस साल हुए ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था और लॉकडाउन से ठीक पहले ही इसे लॉन्च किया गया। कंपनी ने उस समय दावा किय़ा कि क्रेटा की 22 हजार यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। लॉकडाउन खुलने के बाद कंपनी ने धीरे-धीरे पेंडिंग ऑडर्स की डिलीवरी शुरू की है। नई क्रेटा को 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल और 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है। वहीं पहली बार इसमें 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन दिया गया है, इसके अलावा इसमें बोस के स्पीकर और बड़ी सनरूफ समेत कई शानदार फीचर दिए हैं।

विज्ञापन

टॉप-10 गाड़ियों की लिस्ट

  • आंकड़ों के मुताबिक ह्यूंदै ने क्रेटा की 3212 यूनिट्स मई महीने में बेचीं।
  • जबकि टॉप10 कारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी अर्टिगा एमपीवी रही। अर्टिगा की 2353 यूनिट्स की बिक्री हुई
  • वहीं तीसरे नंबर पर लिस्ट में मारुति डिजायर रही, कंपनी ने डिजायर की 2215 यूनिट्स की बिक्री की।
  • सरप्राइज एंट्री इसमें बोलेरो की रही, चार्ट में महिंद्रा बोलेरो 1715 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर रही।
  • पांचवे स्थान पर मारुति इको रही, कंपनी ने इको की 1617 यूनिट्स की बिक्री की।   
  • किआ सेल्टोस 1611 यूनिट्स के साथ छठवें स्थान पर रही।
  • मारुति की पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक मारुति बलेनो को 1587 यूनिट्स की बिक्री के साथ 7वां स्थान मिला                  
  • वहीं कभी नंबर वन पर रहने वाली मारुति ऑल्टो की मात्र 1506 यूनिट्स ही बिक पाईं और वह 8वें नंबर पर रही।  
  • टाटा की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज की मात्र 1376 यूनिट्स की बिक्री हुई और वह 9वें पायदान पर रही।
  • जबकि 10वें स्थान पर 1257 यूनिट्स की बिक्री के साथ महिंद्रा की सबकॉम्पैक्ट एसयूवी महिंद्रा XUV300 रही।
     

कई गाड़ियां लिस्ट से बाहर

इस लिस्ट की खास बात यह रही कि कभी टॉप गाड़ियों में शुमार होने वाली मारुति स्विफ्ट, मारुति वैगन आर, मारुति विटारा ब्रेजा इसमें कहीं नहीं दिखाई दीं। टाटा नेक्सन भी इस लिस्ट से गायब रही।
 
गौरतलब है कि कंपनियों को पिछले साल के मुकाबले मई में 80-86 फीसदी तक का जबरदस्त घाटा रहा है। मारुति की मई महीने में कुल घरेलू बिक्री 88.93 फीसदी गिरकर 13,888 वाहनों की रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed