फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hyundai casper upcoming micro suv hyundai micro suv 2021 hyundai micro suv car

Hyundai Casper: ह्यूंदै ने अपनी सबसे छोटी एसयूवी AX1 का नाम रखा कैस्पर, जानें कब होगी लॉन्च

Sat, 17 Jul 2021 07:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 17 Jul 2021 07:43 PM IST
सार

ह्यूंदै कैस्पर कंपनी की एंट्री लेवल एसयूवी होगी। यह मौजूदा सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू के नीचे ह्यूंदै की सबसे छोटी एसयूवी होगी। 

विज्ञापन
hyundai casper upcoming micro suv hyundai micro suv 2021 hyundai micro suv car
Hyundai Casper - फोटो : For Reference Only

विस्तार

Hyundai Casper Micro SUV Launch in 2022: दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor Company (ह्यूंदै मोटर कंपनी) इस साल के आखिर में नई AX1 माइक्रो-एसयूवी पेश करने की तैयारी कर रही है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने अब अपनी आगामी सब-4-मीटर एसयूवी के लिए Casper (कैस्पर) नाम का ट्रेडमार्क कर दिया है। कंपनी अपनी आगामी कार को घरेलू बाजार में बिक्री के लिए उतारेगी और उसके बाद भारत सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी बिक्री होगी। जहां तक पोजिशनिंग की बात है, ह्यूंदै कैस्पर एंट्री लेवल एसयूवी होगी। यह मौजूदा सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू के नीचे ह्यूंदै की सबसे छोटी एसयूवी होगी। 
विज्ञापन


भारत के साथ-साथ अन्य बाजारों में ह्यूंदै कैस्पर एसयूवी को एक अलग नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसकी डिटेल्स आनेवाले दिनों में सामने आएगी। यह Hyundai के K1 कॉम्पैक्ट कार प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा जो कि Grand i10Nios और Santro जैसी कारों में भी इस्तेमाल किया जाता है। ह्यूंदै अपनी इस छोटी एसयूवी का सितंबर 2021 में कोरिया में बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने वाली है। 
विज्ञापन

इंजन और पावर

hyundai casper upcoming micro suv hyundai micro suv 2021 hyundai micro suv car
Hyundai AX1 - फोटो : For Reference Only
Hyundai Casper में वही 1.2-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो Grand i10 Nios में दिया गया है। Grand i10 Nios में यह इंजन 83 bhp का पावर और 114 Nm का टार्क जेनरेट करता है। निचले वेरिएंट में सैंट्रो का 1.1-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इस कार में मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स मिल सकता है। 

साइज

hyundai casper upcoming micro suv hyundai micro suv 2021 hyundai micro suv car
Hyundai AX1 Teaser - फोटो : Team-BHP
Hyundai Casper एसयूवी के साइज की बात करें तो, कार की लंबाई 3,595 mm, चौड़ाई 1,595 mm और ऊंचाई 1,575 mm होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर ये आंकड़े सही हैं, तो Hyundai Casper मौजूदा Santro हैचबैक से थोड़ी छोटी और पतली होगी, जिसकी लंबाई 3,610 mm, चौड़ाई 1,645 mm और ऊंचाई 1,560 mm है। 
विज्ञापन

फीचर्स

रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि नए कैस्पर का ट्रायल प्रॉडक्शन पहले ही शुरू हो चुका है। जबकि इसका फुल प्रॉडक्शन सितंबर 2021 में शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी की लाइनअप में इस कार का एक इलेक्ट्रिक वर्जन भी लाया जाएगा, जिसे साल 2023 या 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें मॉड्यूलर यूनिट में इलेक्ट्रिक मोटर, गियरबॉक्स और पावर इलेक्ट्रॉनिक के साथ बोर्गवार्नर इंटीग्रेटेड ड्राइव मॉड्यूल (iDM) जैसे फीचर्स दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed