{"_id":"591035584f1c1b38548518d0","slug":"hyundai-can-stop-sale-of-eon-from-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 के बाद नहीं बिकेगी हुंडई ईयॉन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2020 के बाद नहीं बिकेगी हुंडई ईयॉन
Updated Mon, 08 May 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
हुंडई ईयॉन
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब अप्रैल 2020 में बीएस6 लागू होगा उस समय 800 सीसी इंजन वाली हुंडई ईयॉन संभव है कि यहां के नए मानक को पूरा न कर पाए और इसका प्रोडक्शन भारत में बंद हो जाए। ईयॉन हुंडई की एंट्री लेवल हैचबैक कार है जो काफी समय से बाजार में टिकी हुई है।
विज्ञापन
हुंडई की एंट्री लेवल कार में दो इंजन लगे हैं। इसमें एक है 56 एचपी की शक्ति देने वाला 800 सीसी का एप्सिलॉन इंजन व दूसरा 69 एचपी की शक्ति देने वाला 1 लीटर कापा इंजन। कम कीमत के चलते कंपनी की 800 सीसी वाली ईयॉन सबसे ज्यादा बिकती है। लेकिन बीएस6 के अनुरूप इसे करने में कंपनी को जो कीमत आएगी उसे जस्टीफाई करना मुश्किल होगा इसलिए इंडस्ट्री से ऐसी खबरें आ रही हैं कि हुंडई ईयॉन का प्रोडक्शन संभव है 2020 से बंद हो जाए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ेंः 1950 की इस मोटरसाइकिल देख लोग रह गए भौचक्के
विज्ञापन
लेकिन हुंडई की इस कार को पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी ये है कि उसी दौरान कंपनी सैंट्रो बैज वाली ईयॉन को लाएगी। सैंट्रो भारतीय बाजार में अपनी सफलता से खुद को साबित कर चुकी है। तो ईयॉन की जगह सैंट्रो को मिल सकती है लेकिन कार की कीमत में थोड़ी बढोत्तरी जरूरी होगी।
हुंडई ने इयॉन को भारतीय बाजार मे 2011 में लॉन्च किया था। भारतीय बाजार में ईयॉन को इसलिए लाया गया था जिससे मारुति ऑल्टो को सीधी टक्कर दी जा सके। इसमें बाद में 1 लीटर इंजन को लगाया गया था। यह कार भारतीय बाजार में अब रेनो क्विड, ऑल्टो व डैटसन रेडीगो से मुकाबला कर रही है।