{"_id":"6050e4addfdd8a3a5a7c3e9c","slug":"hyundai-alcazar-release-date-hyundai-alcazar-launch-date-india-hyundai-alcazar-price-in-india-hyundai-alcazar-7-seater-creta-price-hyundai-alcazar-interior-hyundai-alcazar-specifications","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hyundai Alcazar : ह्यूंदै की 7-सीटर एसयूवी इस तारीख को होगी पेश, जानें कीमत और खासियत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai Alcazar : ह्यूंदै की 7-सीटर एसयूवी इस तारीख को होगी पेश, जानें कीमत और खासियत
Wed, 17 Mar 2021 12:14 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:14 AM IST
सार
Hyundai Alcazar का स्टाइल और डिजाइन Hyundai Creta (क्रेटा) जैसा हो सकता है। असल में यह क्रेटा का एक लंबा और ज्यादा प्रीमियम वर्जन हो सकता है। Alcazar का स्पेनिश में मतलब किला या महल होता है। ह्यूंदै ने अपनी नई एसयूवी का नाम Alcazar रखा है। ऐसे में इस एसयूवी में ढेर सारे लग्जरी फीचर दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
Hyundai Alcazar 7 Seater
- फोटो : For Representation Only
विस्तार
देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई 7-सीटर एसयूवी को उतारने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक क्रेटा से प्रेरित एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू 6 अप्रैल को होगा। अलकाजार एसयूवी को कोरियाई कार निर्माता की आधिकारिक वेबसाइट पर 'आने वाली' मॉडल के रूप में पहले ही लिस्ट किया जा चुका है। 2021 Hyundai Alcazar (2021 ह्यूंदै अलकाजार) एसयूवी की प्री-बुकिंग मिड अप्रैल तक शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
क्या है खास
कोरियाई कार निर्माता अपनी इस 7-सीटर एसयूवी पर पिछले कुछ समय से काम कर रही थी। इसे भारत में ह्यूंदै की सबसे लोकप्रिय एसयूवी क्रेटा का एक लंबा वर्जन माना जा रहा है। पिछले महीने ह्यूंदै ने एलान किया था कि उसकी नई 7-सीटर एसयूवी का नाम अलकाजार होगा। कंपनी ने अपनी कार के इस नाम को 2020 में रजिस्टर कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसयूवी के नाम का मतलब
ह्यूंदै Alcazar एसयूवी को पहले कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक Hyundai Alcazar का स्टाइल और डिजाइन Hyundai Creta (क्रेटा) जैसा हो सकता है। असल में यह क्रेटा का एक लंबा और ज्यादा प्रीमियम वर्जन हो सकता है। Alcazar का स्पेनिश में मतलब किला या महल होता है। ह्यूंदै ने अपनी नई एसयूवी का नाम Alcazar रखा है। ऐसे में इस एसयूवी में ढेर सारे लग्जरी फीचर दिए जाने की संभावना है।
लुक और डिजाइन
एसयूवी के एक्सटीरियर की बात करें तो, उम्मीद है कि Alcazar में हाई माउंटेड एलईडी डीआरएलएस और मौजूदा क्रेटा में पाए जाने वाले स्प्लिट फ्रंट हेडलैंप मिलेंगे। फ्रंट मेन ग्रिल भी नया होगा। साथ ही इसके बंपर स्पोर्टी लुक वाले होंगे जिससे कार दिखने में थोड़ी अलग लगे। नई एसयूवी की ओवरऑल लंबाई इसे 5-सीटर क्रेटा की तुलना में ज्यादा प्रीमियम लुक देगी। कार के रियर में नई डिजाइन वाले एलईडी टेललाइट्स और बंपर के साथ नया टेलगेट मिलेगा।
इंटीरियर और फीचर्स
एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें सीटों की एक तीसरी पंक्ति मिलेगी जिससे इसमें दो लोग के बैठने की क्षमता बढ़ जाएगी। फीचर्स की बात करें तो Hyundai Alcazar में 2020 ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी से बेहतर फीचर्स और इक्यूप्मेंट्स मिल सकते हैं। नई एसयूवी में एसयूवी ब्लूलाइन कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ के अलावा बहुत सारे फीचर्स से लैस होगी।
इंजन ऑप्शन
ऑल-न्यू ह्यूंदै 7-सीटर एसयूवी में 5-सीटर क्रेटा एसयूवी वाले इंजन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर GDI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट शामिल है। कार के ट्रांसमिशन विकल्प भी क्रेटा से जैसे ही मिलने की उम्मीद है।
कितनी होगी कीमत
भारतीय बाजार में इस 7-सीटर प्रीमियर एसयूवी Alcazar की एक्स-शोरूम कीमत 14 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक हो सकती है।
भारतीय बाजार में इनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद 7-सीटर Alcazar एसयूवी का मुकाबला MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस), Tata Safari (टाटा सफारी), 7-सीटर एसयूवी Jeep Compass (जीप कंपास) और इस सेगमेंट की अन्य गाड़ियों से होगा।