{"_id":"6005476d37056542531deb18","slug":"hyundai-alcazar-7-seater-creta-hyundai-creta-7-seater-suv-in-india-hyundai-alcazar-dimensions-hyundai-7-seater-cars-in-india-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आ रही है ह्यूंदै 7-सीटर एसयूवी, भारत में टेस्टिंग के दौरान फिर दिखाई दी, जानें क्या होगा नया","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
आ रही है ह्यूंदै 7-सीटर एसयूवी, भारत में टेस्टिंग के दौरान फिर दिखाई दी, जानें क्या होगा नया
Mon, 18 Jan 2021 02:01 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:01 PM IST
सार
ह्यूंदै के ऑल-न्यू 7-सीटर एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें सीटों की एक तीसरी पंक्ति मिलेगी जिससे इसमें दो लोग के बैठने की क्षमता बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Hyundai Creta (File)
- फोटो : For Representation Only
विस्तार
दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल निर्माता ह्यूंदै मोटर्स की ऑल-न्यू 7-सीटर एसयूवी का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। यह ह्यूंदै की बहुप्रतीक्षित कारों में से एक है। कार निर्माता देश में काफी समय से अपनी इस एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है। इस एसयूवी को भारत में टेस्टिंग के दौरान पहली बार दिसंबर 2020 में देखा गया था। अब एक बार फिर इस 7-सीटर एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी साल 2021 में अपनी इस 3 पंक्ति वाली एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू कर सकती है। ह्यूंदै ने हाल ही में भारत में Alcazar (अलकाजार) नाम का ट्रेडमार्क कराया है। यह ह्यूंदै की नई एसयूवी का आधिकारिक नाम हो सकता है।
विज्ञापन
टेस्टिंग में स्पॉट की गई नई ह्यूंदै एसयूवी पूरी तरह से ढकी हुई थी, लेकिन फिर भी कार की प्रोफाइल के बारे में बहुत सी जानकारी मिली है। टेस्टिंग में इस्तेमाल किए गए कार के प्रोटोटाइप में वैसै ही अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं, जैसा हाल में कार के स्पाय शॉट्स में देखे गए थे। ये व्हील्स ह्यूंदै की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू के जैसे ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डायमेंशन
नई 7-सीटर एसयूवी की इससे पहले के स्पॉय तस्वीरों के मुताबिक, एसयूवी में कैस्केडिंग ग्रिल, जाली पैटर्न, स्प्लिट एलईडी हेडलैंप, ड्यूल एग्जॉस्ट पोर्ट, एलईडी टेललैंप्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रूफ रेल्स, नए बंपर के अलावा बहुत कुछ मिलेगा। नई 7-सीटर SUV सेंकड जनरेशन क्रेटा पर आधारित है। लेकिन इसकी लंबाई क्रेटा से ज्यादा है ताकि एसयूवी में तीसरी पंक्ति को शामिल किया जा सके। यह क्रेटा से 30 मिमी अधिक लंबा होने की संभावना है जबकि व्हीलबेस 20 मिमी बढ़ सकता है।

फीचर्स
एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें सीटों की एक तीसरी पंक्ति मिलेगी जिससे इसमें दो लोग के बैठने की क्षमता बढ़ जाएगी। फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में ब्लूलाइन कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हवादार सीटें, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ के अलावा बहुत सारे फीचर्स से लैस होगी।

इंजन
ऑल-न्यू ह्यूंदै 7-सीटर एसयूवी में 5-सीटर क्रेटा एसयूवी वाले इंजन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर GDI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट शामिल है। कार के ट्रांसमिशन विकल्प भी क्रेटा से जैसे ही मिलने की उम्मीद है।

मुकाबला
भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद, क्रेटा-आधारित 7-सीटर एसयूवी का मुकाबला MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस), Tata Safari (टाटा सफारी), 7-सीटर एसयूवी Jeep Compass (जीप कंपास) और सेगमेंट की अन्य गाड़ियों से होगा।