फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hyundai alcazar 7-seater creta hyundai creta 7 seater suv in india hyundai alcazar dimensions hyundai 7 seater cars in india 2021

आ रही है ह्यूंदै 7-सीटर एसयूवी, भारत में टेस्टिंग के दौरान फिर दिखाई दी, जानें क्या होगा नया

Mon, 18 Jan 2021 02:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 18 Jan 2021 02:01 PM IST
सार

ह्यूंदै के ऑल-न्यू 7-सीटर एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें सीटों की एक तीसरी पंक्ति मिलेगी जिससे इसमें दो लोग के बैठने की क्षमता बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन
hyundai alcazar 7-seater creta hyundai creta 7 seater suv in india hyundai alcazar dimensions hyundai 7 seater cars in india 2021
Hyundai Creta (File) - फोटो : For Representation Only

विस्तार

दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल निर्माता ह्यूंदै मोटर्स की ऑल-न्यू 7-सीटर एसयूवी का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। यह ह्यूंदै की बहुप्रतीक्षित कारों में से एक है। कार निर्माता देश में काफी समय से अपनी इस एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है। इस एसयूवी को भारत में टेस्टिंग के दौरान पहली बार दिसंबर 2020 में देखा गया था। अब एक बार फिर इस 7-सीटर एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी साल 2021 में अपनी इस 3 पंक्ति वाली एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू कर सकती है। ह्यूंदै ने हाल ही में भारत में Alcazar (अलकाजार) नाम का ट्रेडमार्क कराया है। यह ह्यूंदै की नई एसयूवी का आधिकारिक नाम हो सकता है। 
विज्ञापन

टेस्टिंग में स्पॉट की गई नई ह्यूंदै एसयूवी पूरी तरह से ढकी हुई थी, लेकिन फिर भी कार की प्रोफाइल के बारे में बहुत सी जानकारी मिली है। टेस्टिंग में इस्तेमाल किए गए कार के प्रोटोटाइप में वैसै ही अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं, जैसा हाल में कार के स्पाय शॉट्स में देखे गए थे। ये व्हील्स ह्यूंदै की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू के जैसे ही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डायमेंशन
नई 7-सीटर एसयूवी की इससे पहले के स्पॉय तस्वीरों के मुताबिक, एसयूवी में कैस्केडिंग ग्रिल, जाली पैटर्न, स्प्लिट एलईडी हेडलैंप, ड्यूल एग्जॉस्ट पोर्ट, एलईडी टेललैंप्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रूफ रेल्स, नए बंपर के अलावा बहुत कुछ मिलेगा। नई 7-सीटर SUV सेंकड जनरेशन क्रेटा पर आधारित है। लेकिन इसकी लंबाई क्रेटा से ज्यादा है ताकि एसयूवी में तीसरी पंक्ति को शामिल किया जा सके। यह क्रेटा से 30 मिमी अधिक लंबा होने की संभावना है जबकि व्हीलबेस 20 मिमी बढ़ सकता है। 
विज्ञापन

फीचर्स
एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें सीटों की एक तीसरी पंक्ति मिलेगी जिससे इसमें दो लोग के बैठने की क्षमता बढ़ जाएगी। फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में ब्लूलाइन कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हवादार सीटें, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ के अलावा बहुत सारे फीचर्स से लैस होगी। 

इंजन
ऑल-न्यू ह्यूंदै 7-सीटर एसयूवी में 5-सीटर क्रेटा एसयूवी वाले इंजन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर GDI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट शामिल है। कार के ट्रांसमिशन विकल्प भी क्रेटा से जैसे ही मिलने की उम्मीद है। 

मुकाबला
भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद, क्रेटा-आधारित 7-सीटर एसयूवी का मुकाबला MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस), Tata Safari (टाटा सफारी), 7-सीटर एसयूवी Jeep Compass  (जीप कंपास) और सेगमेंट की अन्य गाड़ियों से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed