फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hypothecation process to go online from November 1, banks will have to do this work themselves

राहत: हाइपोथैकेशन की एनओसी के लिए अब नहीं लगाने होंगे बैंक के चक्कर, बैंकों को खुद करना होगा ये काम

Mon, 04 Oct 2021 08:34 PM IST
अमर शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 04 Oct 2021 08:34 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने एक बेहद महत्वपूर्ण सेवा को ऑनलाइन करने का निर्णय ले लिया है। इसके अंतर्गत अब वाहन का बैंक कर्ज पूरा होने के बाद 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' लेने के लिए अथॉरिटी या बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
hypothecation process to go online from November 1, banks will have to do this work themselves
वाहन हाइपोथैकेशन - फोटो : For Reference Only

विस्तार

दिल्ली सरकार ने एक बेहद महत्वपूर्ण सेवा को ऑनलाइन करने का निर्णय ले लिया है। इसके अंतर्गत अब वाहन का बैंक कर्ज पूरा होने के बाद 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' लेने के लिए अथॉरिटी या बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बैंकों को इसकी पूरी जानकारी स्वयं राष्ट्रीय सूचना केंद्र को देनी होगी। यहां से ऑनलाइन माध्यम से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट हासिल किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली सरकार ने सोमवार को सभी बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं को एक सर्कुलर जारी कर कहा कि वे अपने यहां से जारी सभी वाहन कर्ज की सूची सरकार के साथ साझा करें। सरकार ने यह प्रक्रिया पिछले महीने शुरू की थी जो इस महीने 31 अक्तूबर तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद यानी एक नवंबर से किसी को बैंक जाकर लोन पूरा होने का प्रमाण पत्र नहीं लेना पड़ेगा। सरकार ने कहा है कि 31 अक्तूबर के बाद दिल्ली में वाहनों के हाइपोथैकेशन के लिए किसी भी भौतिक दस्तावेज की आवश्यकता नहीं रह जाएगी।
विज्ञापन


इस सर्कुलर के बाद बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों से हाइपोथैकेशन समाप्ति के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वाहन प्लेटफॉर्म पर केवल डिजिटल प्रारूप में प्राप्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed