फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hyderabad district consumer court order maruti suzuki to give rs one lakh penalty for faulty horn

कंपनी ने नहीं ठीक किया कार का हॉर्न, डीलर पर लगा इतना बड़ा जुर्माना

Tue, 18 Jun 2019 12:09 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 18 Jun 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
hyderabad district consumer court order maruti suzuki to give rs one lakh penalty for faulty horn
सांकेतिक तस्वीर

जिला उपभोक्ता फोरम ने कार में खराब पार्ट लगाने पर कार कंपनी पर जुर्माना ठोका है। साथ ही, यह जुर्माना डीलर पर भी लगाया है। उपभोक्ता फोरम ने ग्राहक को मुआवजे के तौर पर एक लाख रुपये देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

 

जुलाई 2014 में खरीदी थी ऑल्टो कार

ईटी की न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद के रहने वाले के सुदर्शन रेड्डी ने जुलाई 2014 में मारुति के डीलर वरुण मोटर्स से मारुति ऑल्टो खरीदी थी। लेकिन 6 महीने में ही कार में कई दिक्कतें आने लगीं। उसका इंजन भी आवाज करने लगा, पीछे के दरवाजे का लॉक लीवर टूट गया, कार का हॉर्न खराब हो गया, यहां तक कि फ्रंट विंडशील्ड में भी क्रैक आ गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने नहीं बदला हॉर्न

उपभोक्ता फोरम को रेड्डी ने बताया कि वह तुरंत शोरूम पहुंचे और उसके बाद अधिकृत सर्विस सेंटर से इन दिक्कतों के समाधान के लिए संपर्क किया। लेकिन कंपनी ने पुराने हॉर्न की जगह नया हॉर्न लगाने की बजाय खराब हॉर्न को ही ठीक करने की कोशिश की।
 

विज्ञापन

गाड़ी चलाते थे धीमी

रेड्डी ने दावा किया कि अगले दिन जब वे काम पर निकले तो इंजन फिर आवाज करने लगा और हॉर्न ने काम करना बंद कर दिया। उन्होंने दावा किया कि खराब हॉर्न के चलते उन्हें मजूबरन गाड़ी धीरे चलानी पड़ी और इस दौरान एक दुघर्टना भी उनके साथ हुई। रेड्डी के मुताबिक गाड़ी धीरे चलाने से उनकी गाड़ी कम माइलेज देती थी और उन्हें काम पर जल्दी निकलना पड़ता था और रात को घर देरी से पहुंचते थे।
 

कंपनी ने शिकायत मिलने से किया इंकार

जब मारुति सुजुकी और वरुण मोटर्स इस दिक्कत को ठीक करने में नाकामयाब रहे, तो उन्होंने जिला उपभोक्ता फोरम की शरण ली और मुआवजा मांगा। वहीं मारुति के प्रतिनिधि ने अदालत को दिए अपने जवाब में कहा कि सुदर्शन ने हॉर्न के काम नहीं करने को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, केवल ये बताया कि हार्न खराब है।
 

डीलर ने झाड़ा पल्ला

उनका कहना था कि उन्होंने हॉर्न को एडजस्ट किया और उसी दिन ठीक करके गाड़ी वापस कर दी। उन्होंने दावा किया कि शिकायतकर्ता का ये कहना कि हॉर्न काम नहीं करने की वजह से दुघर्टना हुई, तो यह दावा झूठा है। वहीं वरुण मोटर्स का कहना था कि वे वांरटी पीरियड में केवल सर्विस देने के लिए जिम्मेदार हैं और उनकी कोई गलती नहीं है।
 

हॉर्न के अभाव में दुघर्टना होने का अंदेशा

ट्रायल के दौरान जिला उपभोक्ता फोरम ने कहा कि खासतौर पर हैदाराबाद के ट्रैफिक में हॉर्न के अभाव में हमेशा दुघर्टना होने का अंदेशा रहता है। हॉर्न होने से हैवी ट्रैफिक में भी गाड़ी आसानी से निकल जाती है और दुर्घटना के चांसेज कम होते हैं। वहीं कंपनी और डीलर का यह कहना कि हॉर्न के काम नहीं करने से दुर्घटना होने की संभावना नहीं है, तो यह कहना बिल्कुल बेबुनियाद और आधारहीन है।               
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed