फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   How to save your car in case of fire , know the reason why its happening

चलती कारों में लगातार लग रही है आग,अगला शिकार हो सकते हैं आप

Thu, 11 Oct 2018 10:00 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
How to save your car in case of fire , know the reason why its happening
कार में लगी आग - फोटो : Self

देश में लगातार चलती कारों में आग लगने की घटना तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले 2 दिनों में ऐसी तीन घटनाएं सामने आई है जिनमें आग लग गई है। इन कारों में देश की प्रसिद्व लग्जरी कार बीएमडब्ल्यू भी शामिल है। सोचने वाली बात यह है कि जब बीएमडब्ल्यू कार में ऐसे हादसे हो रहें हैं तो बाकी कंपनियों का क्या हाल हो। परिवहन विभाग के आंकड़ो के अनुसार इस साल लगभग 140 से ज्यादा चलती हुई कारों में आग लग गई है।

विज्ञापन


जिसमें कई लोगों की मौत का मामला भी सामने आया है। हाल ही में जीटी रोड पर इंडिगो और पी-3 सेक्टर में एक्सयूवी-500 गाड़ी जलकर राख हो गई। वहीं ग्रेनो के कमर्शल बेल्ट में शनिवार को डोमिनोज के पास बीएमडब्ल्यू कार आग की आगोश में आ गई। रोजाना हो रही ऐसी घटनाओं से आपको जानना जरूरी है। कि ऐसे क्या कारण है। कि इस तरह के हादसे बढ़ रहे हैं। और कैसे हम इनसे निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन


क्यों होते हैं हादसे
कार को और आकर्षक बनाने के लिए लोग उसमें तरह तरह की एस्सेसरी लगवा लेतें है। जिनसे गाड़ी की वायरिंग में कई तरह की कटिंग हो जाती है। कई बार ओवर हीट होने पर वायर इसे झेल नहीं पाता और शार्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि आग लगने का सिर्फ एक यही कारण नहीं है। इससे अलग भी फ्यूल टैंक, पाइप में लीकेज आदि से भी आग लग सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हों सतर्क
किसी अप्रूव्ड स्टेशन से ही गैस किट (सीएनजीए/एलपीजी) लगवाएं। 
कार में ज्यादा लाइटें, प्रेशर वाला हॉर्न जैसे फालतू चीजों कों ना लगवाएंं। 
कार की सर्विस कराने जब भी जाएं तो कार के बोनट को खोलकर चेक कराते रहना चाहिए कि कहीं कोई पाइप फटा तो नहीं है।
कार में सड़क छाप मकैनिकों से इलेक्ट्रिक काम कराने से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed