फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   How to get rid of cheating in car service, know the reasons and solution

वाहन की सर्विस में लगातार हो रही है धोखाधड़ी, देखें कहीं आप भी तो नहींं हो रहे शिकार

Fri, 05 Oct 2018 09:17 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
How to get rid of cheating in car service, know the reasons and solution
car service

कार की सर्विस जब भी कराने जाते हैं तो कार को हम कारीगरों के हवाले बड़े आराम से कर आते हैं लेकिन क्या आपको पता है। कि यही लोग आपके पीछे आपके वाहन की सर्विस करते हैं या सिर्फ आपको बेवकूफ बना देते हैं। भला जब कार के सर्विस सेंटर पर ही यह हो तो बाहर तो क्या ही सर्विस करानी । कई बार सिर्फ आपको गाड़ी धोकर दे दी जाती है और आपको लगता है। कि हो गई कार की सर्विस।

विज्ञापन


ध्यान देने बात यह है कि यह इस सब की कंपनी को भनक तक नहीं लगती। यह काम करते है सर्विस करने वाले कारीगर जिन्हे ग्राहक को नुकसान पहुंचाने में कोई परेशानी नहीं होती हैं क्योंकि अगर आपकी कार में कुछ दिक्कत आएगी तो आप कंपनी में बात करेंगे ना कि कारीगर से और इसी का यह लोग फायदा उठा लेते हैं। खैर, आज इस लेख को पढ़ने के बाद आप कम से कम अपने साथ होने वाली धोखाधड़ी से बच सकेंगे।
विज्ञापन



सबसे पहले आपको बताते हैं कि किन-किन चीजों में होती हैं धोखाधड़ी 
गाड़ी को अच्छी तरह से ना चैक करना ।
इंजन ऑइल, ऑइल फ़िल्टर को बदलने में आना कानी करना।
इंजन ऑइल को बिना खाली किए ही उसमें नया डालना। 
इंजन आॅइल को ना बदलना।
टायर की अदला बदली ना करना।
कभी- कभी जरूरत ना होने पर भी पार्ट को बदल देना ।
बिना पार्ट बदले बिल में लिख देना।

How to get rid of cheating in car service, know the reasons and solution
car service

कैसे बच सकते है इनसे 
जब भी सर्विस कराएं कोशिश करें कि अपने करीबी या फिर जानने वाले मैकेनिक के पास ही कार को लेकर जाएं। जहां आपकी गाड़ी की अच्छे से सर्विस होने के आसार ज्यादा होते है।
गाड़ी को सर्विस सेंटर पर कभी ना छोडकर आएं, जब भी गाड़ी की सर्विस हो वहीं पर मौजूद रहें।
कभी अगर आपको गाड़ी को छोड़ कर आना पड़े तो जाने से पहले उसके इंजन आॅइल का रंग जांच लें। हमेशा पुराने इंजन आॅइल का रंग काला हो जाता है। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका इंजन आॅइल बदला गया है या नहीं।
सर्विस के बाद आपको दिया गया बिल अच्छे से जरूर देखें कि उसमें कोई फालतू चार्ज तो आपसे नहीं वसूला जा रहा है।
जब भी आप गाड़ी की सर्विस के लिए जाएं तो पता कर लें कि आपको अन्दर जाने कि अनुमति होगी की नहीं । और अगर वो मना करें तो उनसे पहले ही बात कर लें।
अगर आपकी कार डीजल की है तो आप उसके ऑइल के रंग को सूंघकर ही पता लगा सकते हैं। क्योंकि पुराने इंजन आॅइल में जलने की बदबू आती है। जबकि नए इंजन ऑइल में काफी कम या ना के बराबर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed