{"_id":"593e39004f1c1be05c9bec29","slug":"honda-will-be-ready-with-driver-less-cars-till-2025","type":"story","status":"publish","title_hn":"2025 में बिना ड्राइवर दौड़ेंगी होंडा की कारें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2025 में बिना ड्राइवर दौड़ेंगी होंडा की कारें
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा के सीईओ टाकाहीरो हचीगो ने बताया है कि 2025 तक होंडा की पहली सेल्फ ड्राइविंग तकनीकि वाली कार आ जाएगी जिसमें ड्राइवर सो भी सकता है। हचीगो ने इसके लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। ऑटोनॉमस ड्राइविंग को छह लेवल के द्वारा परिभाषित किया गया है जिसमें जीरो से पांच नंबर शामिल हैं। लेवल फोर में ड्राइवर को बस ड्राइविंग सीट पर बैठने की जरूरत होगी इसके अलावा उसे कुछ और नहीं करना होगा।
विज्ञापन
हचीगो के अनुसार,"हम ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते हैं जहां पर कोई इंसान किसी एक्सीडेंट की वजह न बने। हम ऐसे उत्पाद बनाना चाहते हैं जो लोगों को ऑटोमोटिव दुनिया का लुत्फ लेने की आजादी दे। हमारा मकसद दुनिया के कोलीजन फ्री और कार्बन फ्री टेक्नोलॉजी में लीडर बनने का है।"
विज्ञापन
उन्होंने होंडा की प्लानिंग को डिफाइन करते हुए बताया है कि हम अपनी कारों में सेमी ऑटोनोमस फीचर्स को 2020 तक ले आएंगे। इसके लिए सटीक मैप और ट्रैफिक डेटा को शामिल किया जाएगा। इसका टेलीकम्यूनिकेशन यूनिट पूरी तरह से इंटीग्रेटेड कैमरा और रडार तथा कैमरा और लाइडर सेंसर से सुसज्जित होगा। ड्राइवरलेस कार पर पूरी तरह से शिफ्ट होने के लिए होंडा अपनी तकनीकि को धीरे-धीरे परखेगी जिसमें लेन चेंजिंग, ओवरटेकिंग, सिटी ट्रैफिक आदि शामिल होगा।
विज्ञापन