फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda Two Wheelers India achieves 5 crore units cumulative two-wheeler domestic sales in india in 20 years

Honda: होंडा टू-व्हीलर्स की धूम, भारत में बिक्री का आंकड़ा पांच करोड़ यूनिट्स के पार, Activa का रहा बड़ा योगदान

Mon, 04 Oct 2021 02:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 04 Oct 2021 02:50 PM IST
सार

होंडा मोटरसाइकिल ने देश में दो दशकों के दौरान कुल 5 करोड़ दोपहिया वाहनों की बिक्री की है। इस मील के पत्थर को हासिल करने में कंपनी के लोकप्रिय Honda Activa (होंडा एक्टिवा) स्कूटर ने अहम भूमिका अदा की है। 

विज्ञापन
Honda Two Wheelers India achieves 5 crore units cumulative two-wheeler domestic sales in india in 20 years
Honda Activa 6G - फोटो : For Reference Only

विस्तार

देश में प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle and Scooter India Pvt. Ltd. (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड) (एचएमएसआई) ने सोमवार को एलान किया कि देश में साल 2001 में अपनी शुरूआत के बाद से वह अब तक कुल 5 करोड़ दोपहिया वाहन बेच चुकी है। इस मील के पत्थर को हासिल करने में कंपनी के लोकप्रिय Honda Activa (होंडा एक्टिवा) स्कूटर ने अहम भूमिका अदा की है। 
विज्ञापन


एचएमएसआई ने 2001 में अपने पहले टू-व्हीलर एक्टिवा के साथ देश में एंट्री की थी और इसके बाद इतिहास रच दिया। बीते वर्षों के दौरान होंडा का ब्रांड एक्टिवा कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर चुका है और भारत में सबसे ज्यादा बिकनेवाले स्कूटरों में शुमार है। एचएमएसआई हर तरह के उपभोक्ताओं के लिए भारत में दोपहिया वाहनों की सबसे बड़ी रेंज पेश करता है। 
विज्ञापन


5 करोड़ उपभोक्ताओं का भरोसा जीतने की होंडा की यात्रा
पिछले दो दशकों के दौरान लाखों भारतीयों को दोपहिया वाहन खरीदने की खुशी प्रदान करते हुए, पहले 11 सालों में 1 करोड़ उपभोक्ता होंडा के साथ जुड़ गए। इसकी तुलना में 3 गुना रफ्तार से विकसित होते हुए होंडा ने मात्र 3 सालों में 2 करोड़ दोपहिया वाहनों की बिक्री की उपलब्धि हासिल कर ली। जहां पहले 2.5 करोड़ उपभोक्ताओं को होंडा के साथ जुड़ने में 16 साल लगे, वहीं अगले 2.5 करोड़ उपभोक्ता मात्र 5 सालों में होंडा के साथ जुड़ गए और इस तरह होंडा ने कुल 5 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Honda Two Wheelers India achieves 5 crore units cumulative two-wheeler domestic sales in india in 20 years
होंडा बाइक - फोटो : For Reference Only
इस उपलब्धि पर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड के प्रेजीडेंट और सीईओ, अत्सुशी ओगाता ने कहा, "पिछले दो दशकों से भारतीयों की परिवहन संबंधी जरूरतों को पूरा करते हुए हमें खुशी है कि ब्रांड होंडा 5 करोड़ उपभोक्ताओं का प्यार और भरोसा जीत चुका है। अपनी शुरूआत के बाद से ही बिजनेस पार्टनर्स और सभी हितधारकों के साथ मिलकर होंडा अपने उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के प्रोडक्ट एवं सर्वश्रेष्ठ आफ्टर सेल्स सपोर्ट प्रदान करती आई है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में भी हम भारत में विभिन्न प्रकार के उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करते रहेंगे।" 

Honda Two Wheelers India achieves 5 crore units cumulative two-wheeler domestic sales in india in 20 years
Honda Bikes, Motorcycles and Scooters - फोटो : For Reference Only
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में बात करते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड के डायरेक्टर, सेल्स एवं मार्केटिंग, यदविंदर सिंह गुलेरया ने कहा, "आगामी त्योहारों के सीजन से पहले हम 5 करोड़ डोमेस्टिक यूनिट्स की बिक्री की उपलब्धि तक पहुंच गए हैं। इस उपलब्धि से हम बेहद उत्साहित हैं। यह होंडा टूव्हीलर्स इंडिया में हमारे लिए एक त्योहार की तरह है। यह देखकर गर्व होता है कि हमारे कई मॉडल देश भर में सड़कों की शोभा बढ़ा रहे हैं और विभिन्न भोगौलिक क्षेत्रों और हर तरह के उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। हम अपने उपभोक्ताओं के प्रति आभारी हैं जिन्होंने हमारे प्रोडक्ट्स और सर्विस में भरोसा जताया है। साफ है कि होंडा लाखों भारतीयों के दिलों में बस गई है और वे होंडा के साथ अनलिमिटेड खुशियों का आनंद उठा रहे हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed