फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda Two Wheeler India start exporting Honda SP125 motorcycles in Europe

होंडा टू-व्हीलर इंडिया ने Honda SP125 की मोटरसाइकिलों का यूरोप में शुरू किया निर्यात

Sun, 25 Oct 2020 07:30 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 25 Oct 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Honda Two Wheeler India start exporting Honda SP125 motorcycles in Europe
Honda SP 125 BS6 - फोटो : Honda two wheelers

Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने यूरोप में Honda SP125 कम्यूटर मोटरसाइकिल के निर्यात की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने कहा कि वह Honda SP125 को यूरोपीय बाजारों में कंप्लीटली नॉकड डाउन (CKD) किट के रूप में निर्यात कर रही है। इस साल अगस्त महीने से अब तक SP125 के 2000 से अधिक CKD किट्स को यूरोप में भेज दिया गया है। बता दें कि Honda SP125 का बीएस6 मॉडल पिछले साल नवंबर महीने में भारत में लॉन्च हुआ था।

विज्ञापन

इससे पहले होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने Honda H'Ness CB 350 का इंतजार खत्म करते हुए इसकी डिलीवरी शुरू कर दी। बता दें कि रेट्रो स्टाइल वाली CB350 बाइक्स की भारत में होंडा के बिगविंग नेटवर्क के जरिए बिक्री हो रही है। ग्राहक इस प्रीमियम मोटरसाइकिल को 5000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। 

भारतीय बाजार में Honda H'Ness CB 350 का Royal Enfield Classic 350, Jawa Motorcycles और Benelli Imperiale 400 जैसी मोटरसाइकिलों से सीधा और कड़ा मुकाबला है।

हाल ही में कंपनी ने हरियाणा के मानेसर स्थित अपने कारखाने से  H'Ness CB350 को डिस्पैच करना शुरू किया था। होंडा ने इसका पहला मॉडल 19 अक्तूबर को रोलआउट किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

  • Honda H'Ness CB 350 में पावर के लिए 348 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल, 4-स्ट्रोक, OHC इंजन दिया गया है। 


परफॉर्मेंस

  • Honda H'Ness CB 350 का इंजन 5,500 आरपीएम पर 20.8bhp की मैक्सिमम पावर और 3,000 आरपीएम पर 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 


ट्रांसमिशन

  • Honda H'Ness CB 350 इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed