फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda to continue Diesel Engines cars in BS6 era honda cars in india bs6 engine cars Honda Cars India Honda City Civic CR V WR V Jazz Amaze

BS6 के दौर में Honda डीजल मॉडल की कारों के बेचना जारी रखेगी, भारत में बेचती है ये छह कार

Tue, 09 Jun 2020 12:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 09 Jun 2020 12:34 PM IST
सार

BS6 (भारत स्टेज 6) के युग में भारत में Honda (होंडा) के उत्पाद रेंज में डीजल मॉडल एक महत्वपूर्ण हिस्सा बने रहेंगे, भले ही बाजार पेट्रोल वाहनों की ओर शिफ्ट हो रहा है।

विज्ञापन
Honda to continue Diesel Engines cars in BS6 era honda cars in india bs6 engine cars Honda Cars India Honda City Civic CR V WR V Jazz Amaze
2020 honda city India - फोटो : Social Media

विस्तार

होंडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। बता दें कि एक अप्रैल से देशभर में नया BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक लागू हो गया है। 
विज्ञापन

होंडा पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के जरिए देश में मौजूद है। कंपनी का लक्ष्य देश में मौजूदा बिकने वाले कुल छह उत्पादों में से चार मॉडल में डीजल ट्रिम्स की बिक्री जारी रखना है। 

Honda Cars India Ltd (HCIL), होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक (विपणन और बिक्री) राजेश गोयल ने कहा, "हालांकि पेट्रोल के प्रति बाजार की प्राथमिकता में बदलाव और झुकाव देखा जा रहा है, लेकिन हमारा मानना है कि डीजल की मांग तुरंत खत्म नहीं होगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, "इसलिए, हमारे बीएस 6 लाइन अप में, हमने रणनीतिक रूप से अपने ग्राहकों की पसंद के अनुसार खास सेगमेंट्स में डीजल मॉडल पेश करने का फैसला किया है।" 

गोयल ने कहा कि 2019-20 में, कंपनी की कुल बिक्री में पेट्रोल वेरिएंट की 80 फीसदी हिस्सेदारी थी, लेकिन हर उत्पाद सेगमेंट में इस ट्रेंड में बदलाव देखने को मिला। 
विज्ञापन

गोयल बताते हैं कि इनके दो सब-4 मीटर मॉडल, WR-V (डब्ल्यूआर-वी) और Amaze (अमेज) में डीजल ट्रिम्स का योगदान काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए इन्हें पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन के साथ पेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "दूसरी ओर, प्रीमियम हैचबैक कार Jazz (जैज) के ग्राहक पेट्रोल मॉडल का विकल्प ज्यादा चुन रहे हैं, और इसलिए नए जैज को पेट्रोल वेरिएंट में ही पेश किया जाएगा।" 

गोयल ने कहा कि BS6 जैज की लॉन्चिंग में अभी कुछ समय लगेगा।

Honda City (होंडा सिटी) की पांचवीं पीढ़ी कार बहुत जल्द ही लॉन्च होने वाली है। इसमें BS6 मानक वाले पेट्रोल और डीजल इंजन होंगे, जबकि Civic (सिविक) में पहले से ही BS6 पेट्रोल इंजन है जो मार्च 2019 में लॉन्च किया गया था। 

गोयल ने कहा, "हम जल्द ही BS 6 डीजल इंजन के साथ सिविक को लॉन्च करेंगे, जो मॉडल के लिए उत्पादन फिर से शुरू होगा।"

उन्होंने कहा कि CR-V (सीआर-वी) सिर्फ पेट्रोल मॉडल में ही उपलब्ध होगा। 

उन्होंने कहा, "हमारे सीआर-वी के ग्राहक पेट्रोल मॉडल को ही ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए एक वेरिएंट लाइन को सीमित बनाए रखने और हमारे मुख्य ग्राहक सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, हमने सीआर-वी को केवल पेट्रोल वेरिएंट में बेचने का फैसला किया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed