Honda की 17 साल पुरानी कार के अब नहीं होंगे दीदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की कार निर्माता होंडा ने भारत में अपनी 17 साल पुरानी हैचबैक कार ब्रियो का उत्पादन बंद कर दिया है, और इसी के साथ अमेज होंडा की अब भारतीय बाजार में सबसे कम कीमत की कार बन गई है। ब्रियो का उत्पादन बंद करने के पीछे बड़ा कारण ग्राहकों का बड़े मॉडलों में दिलचस्पी दिखाना है।
होंडा कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक (बिक्री और विपणन) राजेश गोयल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमारी शुरुआती कीमत वाली कार अब अमेज है। हमने ब्रियो को उत्पादन बंद कर दिया है और फिलहाल भारत में ब्रियो का अगला संस्करण लाने की हमारी कोई योजना नहीं है।”
गोयल ने एक सवाल के जवाब में कहा, “अमेज भारतीय बाजार में हमारी शुरुआती कीमत की कार होगी।” उन्होंने कहा कि जैज और डब्ल्यूआर-वी दो अन्य मॉडल हैं, जो छोटे कार की जरूरतों को पूरा करेंगे।होंडा ने सितंबर, 2001 में ब्रियो को भारतीय बाजार में उतारा था और अब तक 97,000 कारों की बिक्री कर चुका है।
होंडा की यह कार साल 2011 में लांच हुई थी। जिसे साल 2016 में अपडेट भी किया गया । हालांकि इसे भारतीय बाजार में कुछ खास सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद होंडा ब्रियो के मालिक इस कार से काफी खुश दिखते हैं।ब्रियो लंबे समय से बिक्री में पिछड़ रही है। जिसके चलते कंपनी ने इसका प्रॉडक्शन बंद कर दिया है।