फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   honda shutdown 2021 Honda Motorcycle and Scooter India shuts production across all four plants amid rising cases of Covid-19

कोरोना का असर: होंडा ने अपने चारों प्लांट में टूव्हीलर उत्पादन बंद करने का किया एलान

Thu, 29 Apr 2021 06:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 29 Apr 2021 06:12 PM IST
सार

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने कहा है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण मौजूदा गंभीर स्थिति को देखते हुए कंपनी ने अपने चारों प्लांट में उत्पादन कार्यों को कुछ समय के लिए बंद करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
honda shutdown 2021 Honda Motorcycle and Scooter India shuts production across all four plants amid rising cases of Covid-19
Honda Motorcycle and Scooter India - फोटो : For Representation Only

विस्तार

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मामलों और देश भर में पैदा हुए संकट के बीच Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने उत्पादन को बंद करने का एलान किया है। इससे पहले हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी, एमजी मोटर और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर जैसे वाहन निर्माताओं ने भी अपने प्लांट में उत्पादन बंद करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

दोपहिया वाहन निर्माता ने गुरुवार को घोषणा की है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण मौजूदा गंभीर स्थिति और इसके बाद देश के विभिन्न शहरों में लागू हुए लॉकडाउन को देखते हुए कंपनी ने अपने चारों प्लांट में उत्पादन कार्यों को कुछ समय के लिए बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा है कि 1 मई 2021 से 15 मई तक प्लांट में कामकाज बंद रहेगा।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया का हरियाणा के मानेसर, राजस्थान के तपुकरा, कर्नाटक के नरसापुरा और गुजरात के विट्ठलापुर में प्लांट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

HMSI ने कहा कि वह अपने प्लांट में वाहन उत्पादन के काम को अस्थायी रूप से बंद पर इस मौके का इस्तेमाल प्लांट के वार्षिक रखरखाव के लिए करेगी। दोपहिया वाहन निर्माता 15 मई के बाद अपने फैसले की समीक्षा करेगी और प्लांट में उत्पादन फिर से शुरू करने का फैसला कोविड-19 की स्थिति पर निर्भर करेगा। 
विज्ञापन

दोपहिया वाहन निर्माता ने यह भी कहा कि उसने अपने सभी कार्यालय सहयोगियों को वर्क फ्रॉम होम (घर से काम करने) की अनुमति दी है। HMSI देश भर में इन प्लांट और विभिन्न कार्यालयों में काम करने के लिए सिर्फ आवश्यक कर्मचारियों को ही बुला रहा है। 

HMSI देश का पांचवा वाहन निर्माता है जिसने अब तक अपने प्लांट में उत्पादन को निलंबित करने की घोषणा की है। हाल ही में, हीरो मोटोकॉर्प और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भी जारी संकट के बीच इसी तरह की घोषणा की है। देश भर में चल रहे कोविड-19 संकट के कारण एमजी मोटर ने भी हालोल, गुजरात में अपने प्लांट बंद करने का फैसला किया है। कार निर्माता कम से कम सात दिनों के लिए 29 अप्रैल से 5 मई तक प्लांट बंद रखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed