{"_id":"5bcdae9ebdec22696469ad59","slug":"honda-sale-50-000-units-of-amaze-in-just-5-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amaze बनी लोगों की पहली पसंद पांच महीनों में बिकी 50,000 कार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Amaze बनी लोगों की पहली पसंद पांच महीनों में बिकी 50,000 कार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
हौंडा अमेज
- फोटो : Honda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड की नई अमेज ने रिकोर्ड कायम कर दिया है। कंपनी ने एक बयान में जानकारी दी कि भारतीय बाजार में पेश होने के पांच महीनों के भीतर ही अमेज ने 50,000 इकाइयों का ब्रिकी के आंकड़े को छू लिया है। खास बात यह है कि होंडा द्वारा पेश की गई यह किसी भी गाड़ी की रिकॉर्ड बिक्री है।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि उसकी अप्रैल-सितंबर अवधि की कुल बिक्री में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी नई अमेज की रही है। कंपनी ने इसी साल मई में अमेज का नया मॉडल पेश किया था। गौरतलब हो, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में अपनी 7 हजार से अधिक अमेज कारों को वापस बुलाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
कंपनी ने उन गाड़ियों को वापस बुलाने का फैसला किया है, जो कि अप्रैल से मई के दौरान भारत में बेची गई हैं। इसके लिए कंपनी की तरफ से सभी ग्राहकों को ई-मेल और फोन के जरिए सूचना देना शुरू हो गया है। कंपनी को लगता है कि इन 7290 गाड़ियों के ईपीएस सेंसर में कुछ खराबी है। यह गाड़ियां कंपनी ने 17 अप्रैल से 24 मई के बीच पूरे देश में बिकी थी।
विज्ञापन
होंडा कार्स ने इसके लिए एक नईमाइक्रोसाइट बनाई है, जिस पर ग्राहकों को 17 अंकों का अल्फा न्यूमेरिक व्हीकल आईडेंटीफिकेशन नंबर सबमिट करना होगा। अगर वेबसाइट पर गाड़ी का नंबर दिखे तो फिर आपको इसे कंपनी के सर्विस सेंटर पर भेजना होगा। अगर सेंसर में किसी तरह की कोई खराबी दिखी, तो कंपनी इसे अपने खर्च पर सही करेगी। इसके लिए ग्राहकों से किसी तरह का पैसा वापस नहीं लिया जाएगा। अमेज होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शुमार है।