फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda, nissan and Toyota are planning to sell their cars online in Japan

क्या बंद हो जाएंगे कार शोरूम: वाहन निर्माता कंपनियां करने जा रही हैं ये काम, Tesla से मिली ये 'अक्ल'

Wed, 13 Oct 2021 02:17 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 13 Oct 2021 02:17 PM IST
सार

निसान मोटर इस साल सर्दी में नई एसयूवी पेश करने वाली है, जिसकी जापान में ऑनलाइन बिक्री की जाएगी। टोयोटा मोटर पिछले फरवरी में ही अमेरिका में इस तरह की सेवा शुरू कर चुकी है...

विज्ञापन
Honda, nissan and Toyota are planning to sell their cars online in Japan
Car Showroom - फोटो : for reference only

विस्तार

कोविड-19 महामारी के बीच ऑनलाइन खरीदारी का चलन तेजी से बढ़ा। अब सूरत यह है कि कार जैसी महंगी चीजों की खरीदारी भी कई लोग ऑनलाइन ही कर रहे हैं। जबकि पहले बिना टेस्ट ड्राइव के शायद ही कोई व्यक्ति कार खरीदता था। नए ट्रेंड को देखते हुए जापान की कार निर्माता कंपनी होंडा मोटर ने भी कारों की ऑनलाइन बिक्री की सेवा शुरू कर दी है। लेकिन इससे कार डीलर्स की भूमिका को लेकर संशय खड़ा हो गया है। अब तक कार की बिक्री डीलर्स के जरिए ही होती रही है।

विज्ञापन


होंडा ने इसी महीने चार अक्तूबर को स्मार्टफोन के जरिए ही पसंद का म़ॉडल चुनने, कीमत का अनुमान बताने, और खरीद का सौदा देने की सुविधा शुरू की। होंडा जापान की पहली बड़ी कंपनी बनी है, जिसने कार की ऑनलाइन बिक्री शुरू की है। कंपनी के बयान के मुताबिक फिलहाल, ये सेवा सिर्फ टोक्यो शहर में उपलब्ध है। लेकिन धीरे-धीरे ये सेवा जापान के दूसरे शहरों में भी दी जाएगी।
विज्ञापन


होंडा कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस सेवा से नई पीढ़ी के खरीदारों को आसानी होगी, जो डीलर्स के पास जाना पसंद नहीं करते। शोध संस्था इतोचू रिसर्च इंस्टीट्यूट के सीनियर फेलॉ सानशिरो फुकाओ ने वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम से कहा- ‘ऑनलाइन खरीदारी की मांग युवा खरीदारों के बीच ऊंची है। कई युवा खरीदार कहते हैं कि वे डीलर्स के पास जाकर वहां कीमत की सौदेबाजी करना पसंद नहीं करते।’ उन्होंने कहा कि ये नई सोच कार निर्माता कंपनियों के लिए एक चुनौती है। उन्हें यह तय करना होगा कि वे नौजवान खरीदारों को कैसे निर्बाध डिजिटल सेवा प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

निसान और टाटा भी चलीं इसी राह

वेबसाइट निक्कई एशिया के मुताबिक कुछ दूसरी कंपनियां भी होंडा का अनुकरण करने जा रही हैं। निसान मोटर इस साल सर्दी में नई एसयूवी पेश करने वाली है, जिसकी जापान में ऑनलाइन बिक्री की जाएगी। टोयोटा मोटर पिछले फरवरी में ही अमेरिका में इस तरह की सेवा शुरू कर चुकी है। टेस्ला कंपनी ने उसके पहले अमेरिका में ये सेवा शुरू कर दी थी। इस नए चलन को देखते हुए कई कंपनियों ने अपने डीलरशिप में कटौती शुरू कर दी है।

अमेरिकी शहर फिनिक्स में स्थित कंसल्टैंट जेक सेलिगर के मुताबिक घर बैठे लैपटॉप से कार खरीद लेना एक आसान प्रक्रिया है। आप फॉर्म भरते हैं और कुछ हफ्तों में कार आपके घर पहुंच जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक ऑनलाइन कार बिक्री में टेस्ला दुनिया की अग्रणी कंपनी है। उसने 2019 में ही ये पहल कर दी थी। तब उसने कहा था कि वह अपने सभी शोरूम बंद कर देगी और सिर्फ ऑनलाइन बिक्री करेगी। पिछले साल दिसंबर में उसने ऑनलाइन बिक्री असल में शुरू कर दी। उधर चीन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी लिंक एंड कॉ कार बिक्री के एक अलग तरीके का प्रयोग कर रही है। वह अपने शोरूम को क्लब कहती है। क्लबों को उसने सामुदायिक मेलजोल की जगह बनाने की कोशिश की है। वहां संगीत समारोह होते हैं। रिटेल शॉप और कॉफी लॉन्ज बनाए गए हैं। इस तरह वह ग्राहकों को वहां आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed