फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   honda new suv 2021 concept version to debut on November 11 2021 honda zr v dimensions specifications details

Honda: कंफर्म! होंडा की नई एसयूवी 11 नवंबर को आ रही है, ह्यूंदै क्रेटा को देगी टक्कर

Sat, 06 Nov 2021 04:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 06 Nov 2021 04:59 PM IST
सार

जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda (होंडा) 2021 GIIAS (गाइकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो) में अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पेश करने वाली है।

विज्ञापन
honda new suv 2021 concept version to debut on November 11 2021 honda zr v dimensions specifications details
Honda Compact SUV Teaser - फोटो : Honda

विस्तार

जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda (होंडा) 2021 GIIAS (गाइकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो) में अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पेश करने वाली है। होंडा 11 नवंबर, 2021 को एसयूवी का कॉन्सेप्ट वर्जन पेश करेगी। कॉन्सेप्ट मॉडल का नाम Honda N5X (होंडा एन5एक्स) हो सकता है। जबकि प्रोडक्शन-रेडी मॉडल का नाम Honda ZR-V (होंडा जेडआर-वी) हो सकता है।
विज्ञापन


कंपनी ने पहले ही Honda ZR-V नाम को रजिस्टर कर लिया है, जिसका इस्तेमाल आनेवाली कॉम्पैक्ट एसयूवी के नाम के लिए किया जा सकता है। यह उम्मीद की जाती है कि नई कॉम्पैक्ट एसयूवी नए फ्रंट-व्हील-ड्राइव प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी जो कि नए BR-V 7-सीटर पर आधारित है। इस प्लेटफॉर्म को एक एसयूवी की मजबूती और एमपीवी के कंफर्ट की पेशकश करने के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन


होंडा ने N7X कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था, जिसने ब्रांड की नई 7-सीटर एसयूवी का प्रीव्यू किया, जो नई BR-V है। इसी तरह, नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को N5X कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किए जाने की संभावना है। कंपनी 2022 में अंतिम प्रॉडक्शन मॉडल पेश करने से पहले कॉन्सेप्ट मॉडल को सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शित कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

honda new suv 2021 concept version to debut on November 11 2021 honda zr v dimensions specifications details
Honda ZR-V RS Rendering - फोटो : For Reference Only
लुक और डिजाइन
होंडा ने नई कॉम्पैक्ट एसयूवी का नया टीजर भी जारी किया है। इस टीजर में एसयूवी का साइड प्रोफाइल नजर आ रहा है। नए क्रॉसओवर में 7-सीटर मॉडल के साथ ए-पिलर, डैशबोर्ड और दरवाजे जैसे कई हिस्सों को साझा करने की संभावना है। टीजर में एलईडी हेडलैंप, प्रमुख रूफ-रेल के साथ फ्लोटिंग रूफलाइन, मजबूत बेल्ट-लाइन, रूफ-इंटीग्रेटेड स्पॉइलर, कनेक्टेड कार के साथ रैप-अराउंड टेल-लाइट्स दिखाए गए हैं।

एसयूवी में एक आकर्षक बोनट, एक सिग्नेचर फ्रंट डिजाइन, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और एलईडी लाइट सिग्नेचर के साथ एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। वाहन BR-V के एक कॉम्पैक्ट वर्जन की तरह दिखता है। हालांकि, इसमें कूपे जैसी प्रोफाइल है। इसकी लंबाई लगभग 4.2 मीटर होने की उम्मीद है, जो इसे Hyundai Creta का प्रतिद्वंदी बनाती है। 

honda new suv 2021 concept version to debut on November 11 2021 honda zr v dimensions specifications details
Honda ZR-V RS Rendering - फोटो : For Reference Only
इंजन और पावर
उम्मीद की जा रही है कि एसयूवी में नई BR-V एसयूवी के जैसा ही इंटीरियर और फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। कंपनी 1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का भी इस्तेमाल कर सकती है। यह इंजन 121 bhp का पावर और 145 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। 

भारत के लिए होंडा की योजनाएं
जापानी ऑटोमेकर ने पुष्टि की है कि कंपनी भारतीय बाजार के लिए एक नई एसयूवी तैयार कर रही है। नया मॉडल नई होंडा सिटी प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की संभावना है और इसकी लंबाई 4.2 मीटर या 4.3 मीटर के करीब होगी। इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Skoda Kushaq और VW Taigun से होगा।

नई एसयूवी को 7-सीटर विकल्प के साथ एक लंबा व्हीलबेस वर्जन भी मिल सकता है। यह मॉडल Hyundai Alcazar, Tata Safari, Mahindra XUV700 और MG Hector को टक्कर देगा। इसे 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ पेश किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed