फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   honda motorcycle and scooter may suspend the operation in Manesar till contractual workers protest

Honda मानेसर प्लांट में बंद कर सकती है कामकाज, कर्मचारियों की बर्खास्तगी का हो रहा है विरोध

Mon, 11 Nov 2019 04:45 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 11 Nov 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
honda motorcycle and scooter may suspend the operation in Manesar till contractual workers protest
Honda Factory Manesar - फोटो : Social Media

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया अपने मानेसर स्थित प्लांट को तब तक बंद करके रख सकती है जब तक 2000 अनुबंधित कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच समझौता नहीं होता जात है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें प्रबंधन की तरफ से सूचना दी गई है कि कुछ समय के लिए काम को बंद रखा जाएगा।

विज्ञापन


होंडा की तरफ से कर्मचारियों को कहा गया है कि गतिरोध के चलते अगले आदेश तक प्लांट में ऑपरेशंस को बंद रखा जाएगा। देश की अग्रणी दोपहिया वाहन कंपनी होंडा के आईएमटी मानेसर सेक्टर-3 स्थित प्लांट में पिछले छह दिन से गतिरोध जारी है।
विज्ञापन


यूनियन के प्रधान सुरेश गौड़ ने बताया कि कंपनी कई दिनों से 100 से 150 कर्मचारियों को हटाती जा रही है। पांच नवंबर मंगलवार सुबह 10.30 बजे करीब 150 कर्मचारियों को हटाने को आदेश जारी कर दिया, जिससे श्रमिक भड़क गए। होंडा कंपनी में करीब 2200 अनुबंधित कर्मचारी चार-पांच वर्ष से काम कर रहे हैं। लगभग 1900 कर्मचारी स्थायी हैं। सभी कर्मचारी तीन शिफ्ट में काम करते हैं। कंपनी प्रबंधन से कई बार बात भी हुई, लेकिन ठोस नतीजा नहीं निकला।      
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश गौड़ ने बताया कि कंपनी हर तीन महीने बाद कर्मचारियों को तीन से चार माह के लिए हटा देती है। पहले हटाए गए काफी कर्मचारियों को रखा भी नहीं गया। इन हालात में वह आर्थिक तंगी से जूझते रहते हैं। कंपनी प्रबंधन से कई बार बात भी हुई, लेकिन ठोस नतीजा नहीं निकला। दिवाली से पहले भी स्थायी कर्मचारी को निकालने पर प्लांट में विवाद बढ़ गया था, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने दिवाली होने की वजह से स्थिति को संभाल लिया और प्लांट चालू रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed