फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda Motorcycle and Scooter India starts booking of CBR1000RR-R Fireblade and Fireblade SP in India

होंडा की नई CBR1000RR-R Fireblade और Fireblade SP की शुरू हुई बुकिंग, जानिए क्या है इनमें खास

Fri, 31 Jul 2020 04:44 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 31 Jul 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Honda Motorcycle and Scooter India starts booking of CBR1000RR-R Fireblade and Fireblade SP in India
2020 CBR1000RR-R Fireblade SP - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India- HMSI) ने अपनी 2020 Honda CBR1000RR-R Fireblade और Fireblade SP की भारत में बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक होंडा के बिगविंग डीलरशिप्स पर जाकर इन प्रीमियम मोटरसाइकिलों की बुकिंग करा सकते हैं। बता दें कि BigWing कंपनी की प्रीमियम मोटरसाइकिल्स की डीलरशिप है। होंडा ने इसे पिछले साल 2019 EICMA मोटरसाइकिल शो में पेश किया था। कंपनी के दावे के मुताबिक इसमें होंडा का अब तक का सबसे ताकतवर इंजन दिया गया है। यह बाइक रफ्तार पसंद ग्राहकों के लिए बनाई गई है।
विज्ञापन


2020 CBR1000RR-R के स्टैंडर्ड और SP मॉडल में पावर के लिए 1000 सीसी का 4-सिलिंडर वाला, लिक्विड कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 16 वाल्व, DOHC इनलाइन-4 BS6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 14,500 आरपीएम पर 160kw की मैक्सिमम पावर और 12,500 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है।
विज्ञापन



डायमेंशन की बात करें तो 2020 CBR1000RR-R STD और SP की लंबाई 2100 मिलीमीटर, चौड़ाई 745 मिलीमीटर, ऊंचाई 1140 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1455 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 115 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 830 मिलीमीटर है। इनमें 16.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Honda Motorcycle and Scooter India starts booking of CBR1000RR-R Fireblade and Fireblade SP in India
2020 CBR1000RR-R Fireblade - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India

2020 Honda CBR1000RR-R Fireblade STD के फ्रंट में 330 मिलीमीटर डिस्क के साथ रेडियल-माउंट, 4-पिस्टन Nissin कैलिपर दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर के डिस्क के साथ 2-पिस्टन Brembo कैलिपर दिया गया है। बात करें 2020 Honda CBR1000RR-R SP की तो इसके फ्रंट में 330 मिलीमीटर डिस्क के साथ 4-पिस्टन Brembo कैलिपर दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर के डिस्क के साथ 2-पिस्टन Brembo कैलिपर दिया गया है। सुरक्षा के लिए दोनो ही मॉडल में डुअल चैनल एबीएस फीचर दिया गया है।

दोनों ही मोटरसाइकिलें, Honda CBR1000RR-R और CBR1000RR-R SP भारतीय बाजार में दो कलर वेरिएंट्स में आएंगी। इनमें HRC-इंस्पायर्ड ग्रैंड प्रिक्स रेड और मैट पर्ल ब्लैक शेड शामिल हैं। कंपनी अपनी 2020 Honda CBR1000RR-R की डिलीवरी अगस्त महीने से शुरू कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed