Honda की 50000 से ज्यादा बाइक और स्कूटर के ब्रेक में आई खराबी, कंपनी ने उठाया ये कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपके पास भी होंडा की बाइक है, तो आपके लिए बड़ी खबर है। क्योंकि होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपने चार मॉडल्स की 50,034 बाइक्स और स्कूटर्स को वापस मंगाया है। कंपनी का अभी तक का ये सबसे बड़ा रिकॉल माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी मॉडल्स को 04 फरवरी से 03 जुलाई के बीच तैयार किया गया है। वापस मंगाए जाने वाले मॉडल्स की बात करें, तो इनमें एविएटर (डिस्क), एक्टिवा 125 (डिस्क), ग्रेजिया (डिस्क) और सीबी शाइन (सेल्फ एंड डिस्क) सीबीएस वेरियंट्स शामिल हैं।
क्यों वापस मंगाई जा रही हैं 50,034 गाड़ियां?
दरअसल होंडा की इन बाइक्स में फ्रंट ब्रेक मास्टर सिलिंडर में दिक्कत होने की आशंका है जिसे ठीक करने के लिए कंपनी ने सभी गाड़ियों को वापस मंगाने का फैसला लिया है। बाइक के फ्रंट ब्रेक मास्टर सिलिंडर में समस्या होने की वजह से पहिए में घूमने की दिक्कत हो रही है। इस बात का भी अंदेशा है कि इस समस्या की वजह से किसी भी वक्त पहिया जाम भी हो सकता है।
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि पहले इन सभी गाड़ियों की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर पूरे ब्रेक सिस्टम को बदला भी जाएगा, हालांकि कंपनी ने यह भी साफ किया है कि इसके लिए ग्राहकों से पैसे नहीं लिए जाएंगे। गाड़ियों की वापसी के लिए डीलर्स ग्राहकों से संपर्क करेंगे।
इससे पहले होंडा कार्स ने होंडा जैज, होंडा सिटी, सीआर-वी, सिविक और अकॉर्ड के 5088 कारों के तकाता फ्रंट एयरबैग इनफ्लैटर्स में शिकायतें मिली थीं। इस गाड़ियां का निर्माण 2003 से 2013 के बीच किया गया था।