{"_id":"5afc08614f1c1bce408b5bbe","slug":"honda-launches-new-amaze-will-take-on-swift-dzire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होंडा ने लॉन्च की नई Amaze, Swift Dzire से होगा मुकाबला, पहले 20 हजार ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
होंडा ने लॉन्च की नई Amaze, Swift Dzire से होगा मुकाबला, पहले 20 हजार ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 May 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी होंडा कार इंडिया ने बुधवार को पूरे देश में अपनी सिडान अमेज के फेसलिफ्ट एडीशन को लॉन्च कर दिया है। मार्केट में इसका सीधा मुकाबला मारुति की स्विफ्ट डिजायर से होगा। कंपनी गाड़ी खरीदने वाले पहले 20 हजार ग्राहकों को 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट भी देगी।
5.59 लाख से कीमत होगी शुरू
कंपनी ने इसका एक्स-शोरूम प्राइस 5.59 लाख रुपये रखा है। वहीं डीजल मॉडल 8.99 लाख रुपये से शुरू होगा। कंपनी ने इसे चार वेरिएंट में लॉन्च किया है। ई वेरिएंट बेस मॉडल होगा। इसके अलावा एस, वी, और वीएक्स मॉडल भी होंगे।
21 हजार में होगी बुकिंग
होंडा के सेल्स एंड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड डायरेक्टर राजेश गोयल ने बताया था कि जो कस्टमर कीमत और वेरिएंट की डिटेल जानने से पहले कार की 21 हजार रुपये देकर बुकिंग कराएंगे। ऐसे ग्राहकों को कंपनी की तरफ से कार को खास कीमत में दिया जाएगा, लेकिन यह फायदा शुरुआती 20 हजार ग्राहकों को ही मिलेगा।

इन गाड़ियों से भी होगा मुकाबला
होंडा अमेज हुंडई एक्सेंट, फॉक्सवेगन एमियो, टाटा टिगॉर, जेस्ट और फोर्ड फीगो एस्पायर को टक्कर देगी। डिजाइन की बात करें तो सेकंड जेनरेशन की नई होंडा अमेज में एक लंबा बोनट दिया गया है, जो सामान्य बजट में लंबी कार खरीदने का एहसास दिलाता है।
नई अमेज में दसवीं जेनरेशन की अकॉर्ड की तरह स्टाइलिश कर्व लाइनें भी दी गई हैं, जो इसके डिजाइन को ज्यादा आकर्षक रूप दे रही हैं। इसके अलावा नई अमेज की ग्रिल कार के साइड वाले हिस्से तक फैली हुई हैं। ग्रिल के दोनों ओर पतले रैपराउंड हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
पेट्रोल डीजल
इंजन क्षमता 1.2 लीटर आई-वीटेक 1.5 लीटर आई-डीटेक
पावर 88 पीएस 100 पीएस
टॉर्क 109 एनएम 200 एनएम
गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल/सीवीटी 5-स्पीड मैनुअल
माइलेज 17.8 किमी प्रति लीटर 25.8 किमी प्रति लीटर