फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   honda launches its compact suv car WR-V

होंडा की कॉम्पैक्ट क्रॉस हैचबैक WR-V हुई लॉन्च

Fri, 17 Mar 2017 10:32 AM IST
amarujala.com- presented by : अमित द्विवेदी/ अभिषेेक मिश्रा
amarujala.com- presented by : अमित द्विवेदी/ अभिषेेक मिश्रा Updated Fri, 17 Mar 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
honda launches its compact suv car WR-V
हौंडा डब्‍ल्यूआरवी लॉन्च। - फोटो : Amar Ujala

होंडा इंडिया ने अपनी नई कॉम्पैक्ट क्रॉस हैचबैक कार WR-V को लॉन्च कर दिया है। इस कार के माध्यम से होंडा भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी के सेगमेंट में कदम जमानने की कोशिश में है। कंपनी ने मार्च की शुरुआत से ही कार की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कार की दिल्ली एक्स शोरूम में शुरुआती कीमत 7.75 लाख रुपये है।

विज्ञापन


होंडा WV-R, कंपनी की नई प्रीमियम एसयूवी कार है जिसे कंपनी वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया है। इस कार को भारत में विकसित किया गया है। कंपनी ने कार को स्पोर्ट लुक के साथ एक प्रीमियम कैटेगरी की कार के विकल्प के रूप में पेश किया है। जिसे खासतौर से युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। होंडा ने WR-V में जैज का 1.2 लीटर वाला पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। 
विज्ञापन


अगर माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि पेट्रोल वैरियंट में कार एक लीटर में 17.5 किमी चल सकती है। वहीं डीजल वैरियंट में आप एक लीटर में 25.5 किमी तक का सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुक की बात करें तो यह कार काफी हद तक होंडा जैज से प्रेरित नजर आती है। लेकिन इस कार को जैज समझने की गलती मत करियेगा। जैज के मुकाबले इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा बेहतर है। वहीं खुबियों के मामले में यह होंडा सिटी के प्रेरित नजर आती है। होंडा WR-V का सीधा मुकाबला टोयोटा इटियोस क्रॉस और फॉक्सवैगन पोलो से है।

ये हैं WR-V की खूूबियां

honda launches its compact suv car WR-V
डब्लूआर-वी - फोटो : amarujala

इंजन
कंपनी ने कार को पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंटों में उतारा है। WR-V  में 1199सीसी का चार स्ट्रोक वाला i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है। वहीं डीजल वैरियंट में 1498सीसी
का i-DTEC इंजन दिया गया है। कार में टॉर्क की बात करें तो पेट्रोल इंजन में 110 एनएम पर 4800 आरपीएम का मिलता है और डीजल इंजन 200एनएम पर 1750
आरपीएम का टॉर्क प्राप्त होता है।

गियरबॉक्स
पेट्रोल वैरियंट में कार के साथ 5-स्पीड वाला मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं डीजल वैरियंट में कार में 6-स्पीड वाला मैन्यूअल गियरबॉक्स दिया गया है।

अन्य खुबियां
लंबाई- 3999 एमएम
चौड़ाई्- 1734 एमएम
ऊचांई- 1601 एमएम
व्हील बेस- 2555 एमएम
बूड वॉल्यूम- 363 लीटर
ग्राउंड क्लीयरेंस- 188 एमएम

माइलेज
पेट्रोल- 17.5 किमी/ लीटर
ड़ीजल- 25.5 किमी/लीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed