फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda launch new 5th gen CR-V, know the features amd details about new car

Honda CR-V 2018- होंडा ने लांच की नई एसयूवी, कीमत और फीचर्स दोनों में है दम

Tue, 09 Oct 2018 04:14 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
Honda launch  new 5th gen CR-V, know the features amd details about new car
honda crv

होंडा ने अपनी 5वीं-जेनरेशन सीआर-वी कार को आज लांच कर दिया है। जिसे देखकर कंपनी की मेहनत का अंदाजा लगाया जा सकता है। होंडा इस कार से मिड साइड SUV सेगमेंट में वापसी करने की तैयारी में है। कार में कंपनी ने कई ऐसे बदलाव किए गए है। जो कि बेहद ही शानदार हैं। होंडा सीआर-वी  में पहली बार टॉर्क इंडिकेटर मॉनिटर दिया गया है। होंडा की यह पहली सीआर-वी है जिसमें कंपनी ने 7 लोगों के बैठने की क्षमता दी है।

विज्ञापन

आइए आपको बताते हैं इस कार के और क्या खास फीचर्स दिए गए हैं।

फीचर्स
नई होंडा सीआर-वी पुराने वर्जन से कहीं ज्यादा बड़ी है। इस कार के फ्रंट में एलइडी हेडलैंप्स, एल-शेप्ड एलइडी टेललैंप्स, नया डीआरएलएस और पेनोरामिक सनरूफ जैसे कई नए फीचर दिए हैं। नई होंडा CR-V में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया हैं जो एंड्राइड ऑटो और एप्पल कार प्ले को सपोर्ट करेगा।
विज्ञापन


इस कार के डैशबोर्ड में एयरकॉन वेंट्स जैसी सुविधा भी कंपनी द्वारा दी गई है। इसके अलावा कार में इलेक्ट्रॉनिक ई-ब्रेक्स जैसे भी कई फीचर्स दिए गए हैं। कार में  कंपनी ने सुरक्षा के लिहाज से 6 एयरबैग्स, लेन वॉच कैमरा, इसीएस और ड्राइवर फर्टीग मॉनिटर आदि दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन
होंडा ने इस नई कार में 1.6-लीटर का डीजल इंजन और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है। जिसमें पेट्रोल इंजन सीवीटी (CVT) से जबकि, डीजल इंजन 9-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा।

कीमत
होंडा की इस कार के पेट्रोल वेरियंट की कीमत 28.15 लाख रुपये रखी गई है वहीं इस कार के डीजल वेरियंट की कीमत 30.65 रुपये से शुरु होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed