फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   HONDA JAZZ 2018 Launched in India at Rs 7.35 Lakhs

होंडा जैज 2018 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 7.35 लाख रुपये

Fri, 20 Jul 2018 12:13 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Jul 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
HONDA JAZZ 2018 Launched in India at Rs 7.35 Lakhs
2018 HONDA JAZZ

होंडा ने अपनी नई प्रीमियम हैचबैक होंडा जैज 2018 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके वी पेट्रोल वेरियंट की एक्सशोरूम शुरुआती कीमत 7.35 लाख रुपये है। वहीं इसके एस डीजल वेरियंट की कीमत एक्सशोरूम 8.05 लाख रुपये है।

विज्ञापन


हालांकि नई कार में कंपनी ने कुछ खास बदलाव नहीं किया है। नई कार में 6.9 इंच का टच-स्क्रीन इनफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो कि एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो इंटीग्रेशन को सपोर्ट करता है।
विज्ञापन


कंपनी ने इस कार को कुल 7 वेरियंट में बाजार में उतारा है जिनमें 4 पेट्रोल और 3 डीजल के मॉडल शामिल हैं। नई कार में नया हैडलैम्प्स दिया गया है। इसके अलावा कार में ड्राइवर की अजस्ट होने वाली सीट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, पावर अजस्टबल विंग मिरर्स, रियर पार्किंग सेंसर्स और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स हैं। नई कार 5 रंगों में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी पेट्रोल इंजन कार में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स था, वहीं नई कार में 6 स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स मिलेगा। वहीं डीजल वेरियंट में भी 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।  होंडा की नई जैज का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकि बलेनो और ह्यूंडई आई20 से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed