मार्च में लॉन्च होने वाली Civic, क्या पड़ सकती है Toyota Corolla पर भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा ने भारत में अपनी सिविक की 10वीं जनरेशन को लॉन्च करने के अधिकारिक घोषणा कर दी है। 2019 Honda Civic को भारत में 7 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। नई सिविक बाजार में Hyundai Elantra, Skoda Octavia और Toyota Corolla Altis के सेगमेंट में कदम रखेगी।
भारत में इस समय जहां टोयोटा कोरोला अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, और सिविक की अनुमानित कीमत से कोरोला की कीमत काफी कम है। तो सिविक के लिए कोरोला मील का पत्थर साबित हो सकती है। एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए गए बयान में होंडा कार इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट राजेश गोयल ने कहा कि "साल 2018 में डी सेगमेंट की कुल 10,000 यूनिट होंडा ने सेल की हैं जिन्हें कंपनी सिविक के माध्यम से बढ़ाना चाहती है"।
गोयल ने कहा कि जो ग्राहक होंडा सिटी सेगमेंट में अपनी कार को अपग्रेड करना चाहते हैं लेकिन एक एसयूवी की सोच से अभी भी परे हैं। सिविक ऐसे ही ग्राहकों के लिए एक नए वाहन की चाहत को पूरा करेगी। होंडा सिविक का नया डिजाइन Mercedes-Benz और BMW के ग्राहक को भी अपनी ओर आकर्षित करेगा।
होंडा सिविक पहले भारतीय बाजार में एक हाइब्रिड वाहन के रूप में उपलब्ध था, लेकिन फिलहाल लॉन्च होने वाली सिविक में ऐसा कोई विकल्प नहीं है। हालांकि, होंडा की लगभग पूरी रेंज अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाइब्रिड इंजन के साथ उपलब्ध है और जरूरत पड़ने पर भारत में भी हाइब्रिड वर्जन को लॉन्च किया जा सकता है।
ऑल-न्यू होंडा सिविक पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में आएगी। सिविक का पेट्रोल वेरिएंट 1.8-लीटर, चार-सिलेंडर इंजन से लैस होगा। जो 140 पीएस की पावर और 174 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें स्टीयरिंग व्हील पर लगे पैडल शिफ्टर्स के साथ 7-स्टेप्ड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।
होंडा सिविक के डीजल वेरिएंट में 1.6-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल दिया जाएगा। जो अधिकतम 120 पीएस और 300 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। इस इंजन में केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। ARAI प्रमाण के अनुसार 2019 Civic का पेट्रोल वर्जन 16.5 किमी प्रति लीटर और डीजल वर्जन 26.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।