फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda is launching it's premium hatchback tomorrow

कल लॉन्च हो रही है हौंडा की बहुप्रतीक्षित कार W-RV

Wed, 15 Mar 2017 04:35 PM IST
Updated Wed, 15 Mar 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
Honda is launching it's premium hatchback tomorrow
हौंडा डब्‍ल्यूआरवी - फोटो : Amar Ujala

हौंडा अपनी बहुप्रतीक्षित जैज पर आधारित क्रॉस हैचबैक को भारत में कल यानी कि 16 मार्च को दिल्ली में लॉन्च कर रही है। माना जा रहा है ‌इसकी कीमत कंपनी काफी प्रतिस्पर्धी रखेगी। हौंडा के अनुसार उसने इस कार को तीन कांसेप्ट पर बनाया है जिसमें अर्बन एक्टिव लाइफस्टाइल- ऊंची सीट पोजीशन और ऊंचा ग्राउंड क्‍लीयरेंस, स्मार्ट-मैनुअरेबि‌लिटी, कॉम्पैक्ट एक्सटीरियर जगह वाली केबिन के साथ तथा तीसरा प्लेजर-उच्च गुणवत्ता वाले इंटीरियर, उच्च फ्यूल एफी‌सिएंशी के साथ। इसको ध्यान में रखकर हौंडा ने डबल्यूआर-वी को तैयार किया है। 

विज्ञापन


 इसके डिजाइन में तीन जरूरी चीजों का ध्यान रखा गया है स्ट्रेंथ, टफनेस और स्पेशस। मजबूती की बात करें तो इसका सामने का हिस्सा और पिछला हिस्सा काफी आक्रामकता का परिचय देता है। इसमें दी गई खासतौर पर एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट इसे एक अलग दिखने वाली कार की श्रेणी में खड़ा करती हैं। इसका सामने का हिस्सा विंग फेस के साथ काफी मजबूत नजर आता है। इसकी लाइटें न सिर्फ अपनी उपयोगिता साबित करती हैं बल्कि इससे गाड़ी को एक अलग लुक मिलता है।
विज्ञापन


हौंडा की अन्य कारों की तरह इसमें भी पेट्रोल का लोकप्रिय आईवीटेक और डीजल का आईडीटेक इंजन अपनी भू‌मिका का निर्वाह करेगा। इसमें लगने वाले डीजल इंजन की क्षमता 1.5 लीटर आइडीटेक डीजल इंजन व 1.2 लीटर आईवीटेक पेट्रोल इंजन लगा है। इसके डीजल इंजन से 100 पीएस की शक्ति 3600 आरपीएम पर तथा 200 एनएम का टॉर्क 1750 आरपीएम पर मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन 25.5 किमीप्रली का माइलेज देता है। जबकि इसके 1.2 लीटर आईवीटेक पेट्रोल इंजन से 90 पीएस की शक्ति व 110 एनएम का टॉर्क पैदा होता है। इसका एआरएआई प्रमा‌‌णित माइलेज 17.5 किमीप्रली का है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें फेसलिफ्ट सिटी सेडान वाला 7 इंच का डिजिपैड टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा। इस सिस्टम में ब्लूटूथ ऑडियो स्ट्रीमिंग, टेलिफोन फंक्शन, एसडी कार्ड नेविगेशन सिस्टम और ऑडियो-विजुअल की सुविधा दी गई है। एचडीएमआई पोर्ट और यूएसबी के अलावा वाई-फाई और मिररलिंक कनेक्टिविटी भी है। सीडी ड्राइव और ऑक्सपोर्ट इसमें नहीं दिया गया है। इसमें ड्राइवर की सुविधा के लिहाज से क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed