Honda की इन कारों पर मिल रहा है 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट, पढ़ें पूरी खबर
होंडा इंडिया कार मार्केट में एक जाना माना नाम है। जिसकी हैचबैक से लेकर सेडान तक कई गाड़ियां लोगों के दिल के साथ घरों में भी जगह बनाए हुए हैं। आज आपके लिए लेकर आए हैं होंडा की वो लोकप्रिय कार। जिन पर मिल रहा है 1 लाख तक का डिस्काउंट .....
Honda Brio
होंडा ने ब्रियो Brio को लॉन्च करते समय कॉम्पैक्ट-हैचबैक सेगमेंट में कदम रखा था। हालांकि, शुरुआती वर्षो के बाद Brio प्रतियोगिता को अच्छी तरह से संभाल नहीं सका। फिलहाल इस कार पर कंपनी 20,000 रुपये तक फ्री इंश्योरेंस फ्री दे रही है।
Honda Jazz
होंडा ने Jazz को कुछ ही समय पहले अपडेट किया था। जिसमें कई नए फीचर्स को शामिल किया गया। फिलहाल इस कार पर कंपनी 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ फ्री इंश्योरेंस और 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है।
Honda Amaze
होंडा अमेज सेडान गाड़ियों में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। जिस पर कंपनी 15,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ ग्राहकों को 4 साल और 5 साल होने पर फ्री एक्सटेंडेड वारंटी मुहैया करा रही है।
Honda City
होंडा City खरीदने पर ग्राहकों को 62,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है जिसमें 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 8,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 10,000 रुपये की फ्री एक्सेसरीज मिल रही हैं।
honda crv
Honda CR-V को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया गया है। जिस पर ग्राहकों को 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस उपलब्ध हो रहा है।