सरकार के साथ कार कंपनियां भी इलेक्ट्रिक वाहनों पर कर रहीं हैं मशक्कत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की वाहन कंपनी होंडा ने कहा है कि वह भारतीय बाजार में काफी जल्द इलेक्ट्रिक वाहन ला सकती है। कंपनी ने कहा है कि यदि बाजार की पर्याप्त मांग हो जिससे हम टिक सकें तो हम इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर सकते हैं। भविष्य के वाहनों के लिए कई तरह की प्रौद्योगिकियों पर विचार करने की जरूरत है।
होंडा भारत में अभी आठ मॉडल बेचती है। जिनमें होंडा सिटी उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। फिलहाल कंपनी भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) लाने की रणनीति पर काम कर रही हैं।
होंडा कार्स इंडिया लि.(एचसीआईएल) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निदेशक (बिक्री एवं विपणन) राजेश गोयल ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘जहां तक इलेक्ट्रिक वाहन का सवाल है, कुछ वजह से ऐसा लगता है कि हम इस प्रौद्योगिकी का समर्थन नहीं करते हैं। यह सही नहीं है। हमारे पास ईवी प्रौद्योगिकी है और हम इसे यहां काफी जल्दी ला सकते है।’’
उन्होंने कहा कि कंपनी ईवी रणनीति पर काम कर रही है और यह समय पर तैयार हो जाएगी। हम जब बाजार की मांग होगी यहां ईवी ला सकेंगे। गोयल ने कहा कि भारत जैसे देश में हम कई तरह की प्रौद्योगिकियों पर ध्यान दे सकते हैं। इनमें हाइब्रिड भी है। इससे हम उत्सर्जन घटा सकते हैं तथा वायु प्रदूषण में कमी ला सकते हैं। ईवी प्रौद्योगिकी कंपनी के लिये कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि वह इस प्रकार के वाहनों को दुनिया भर में पहले से बेच रही है।
उल्लेखनीय है कि तेल आयात तथा प्रदूषण में कमी लाने के मकसद से सरकार जैव-ईंधन, एथनॉल और मेथनॉल ईंधन के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है।
कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भी अगले महीने से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की टेस्टिंग शुरू करने जा रही है।शुरू में कंपनी ने 50 कारो की टेस्टिंग का टारगेट रखा है। कंपनी 2020 में भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल लांच कर सकती है।
नीति आयोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सुजुकी मोटर कंपनी के चेयरमैन ओसामु सुजकी ने कहा, "हमने टोयोटा के साथ मिलकर 2020 में भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल लांच करने की योजना बनाई है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय ट्रैफिक और के हिसाब से अगले महीने 50 इलेक्ट्रिक व्हीकल का रोड रनिंग टेस्ट शुरू कर रहे हैं।"
कंपनी कुछ समय पहले भारत में बैटरी प्लांट लगाने की घोषणा कर चुकी है। यह अपना पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर चलाने पर विचार कर रही है। बता दें टोयोटा के साथ मारुति सुजुकी ने व्हीकल शेयरिंग ज्वाइंट वेंचर शुरू किया है।
मारुति सुजुकी 2018 की वैगन आर को इलेक्ट्रिक कारों के टेस्ट के लिए इस्तेमाल कर रही है। अभी सुजुकी के पास कहीं भी कोई फुली इलेक्ट्रिक कार नहीं है। हालांकि जापान में कंपनी कई हाइब्रिड मॉडल बेच रही है।