फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda introduces new 110cc CLIQ scooter

हौंडा ने लॉन्च किया क्लिक स्कूटर, कीमत है जानदार

Wed, 21 Jun 2017 12:26 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
Honda introduces new 110cc CLIQ scooter
- फोटो : Amit Dwivedi

भारतीय बाजार में स्कूटर वर्ग का सबसे बड़ा प्लेयर बन चुके हौंडा ने जयपुर एक जबर्दस्त स्कूटर क्लिक लॉन्च किया है। इसका मकसद ग्रामीण इलाके के लोगों को सस्‍ते में एक ऑटोमेटिक स्कूटर मुहैया कराना था। इस स्कूटर की कीमत दिल्ली में महज 42 हजार 499 रुपये एक्सशोरूम रखी गई है। हौंडा ने इस स्‍कूटर को टैगलाइन दिया है बड़े काम की चीज। यह स्कूटर अपने टैगलाइन को पूरी तरह से सार्थक करता है क्योंकि इसमें ज्यादा स्टोरेज स्पेस है व इसे महिला या पुरुष कोई भी चला सकता है। इसमें हौंडा एक्टिवा वाला ही 110 सीसी इंजन लगा है। 

विज्ञापन


क्लिक को जयपुर में लॉन्च करते हुए होण्डा मोटरसाईकिल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रेसीडेन्ट और सीईओ ‌मिनोरू काटो ने कहा, ‘‘भारत में 110 सीसी सेगमेंट में बेचे जाने वाले हर 10 में से 6 वाहन होण्डा के होते हैं। इस सेगमेन्ट में ऑटोमेटिक स्कूटरों ने तेज़ी से वृद्धि की है और ये कुल संख्या में तकरीबन आधा योगदान देते हैं। तेज़ी से बढ़ती मांग और उपभोक्ताओं की ज़रूरतों के अनुसार यह वर्ग अब कुछ और तरह से उभरने को तैयार है। स्कूटर कैटेगरी में सबसे आगे होने के नाते हौंडा ने इसे डेवलप किया है, ये शानदार भी है व किफायती भी।’’
विज्ञापन


इसमें लगा 109.19 सीसी का इंजन 8 बीएचपी की शक्ति 7000 आरपीएम पर व 8.94 एनएम का टॉर्क 5500 आरपीएम पर देता है। 

क्लिक की  खास बातें

  • फ्लैट फुटबोर्ड के साथ ज़्यादा लेगरूम
  • बड़ा अंडर सीट स्टोरेज
  • ज़्यादा लोड कैरिंग क्षमता 
  • 110 सीसी क्षमता वाला इंजन
  • 60‌ किमीप्रली का माइलेज
  • होण्डा की कॉम्बी ब्रेक सिस्टम 
  • मोबाइल चार्जिंग सॉकेट
  • इस्तेमाल में आसानः सीट की कम उंचाई, कम वज़न, लम्बी-चैड़ी सीट 
  • चार रंगों के विकल्प में है उपलब्‍ध 
     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed