{"_id":"5b4454774f1c1b84468b594d","slug":"honda-india-to-increase-its-car-prices-from-august-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा बढ़ाने जा रहा है अपनी गाड़ियों की कीमतें, इन मॉडलों के दामों में होगा इजाफा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
होंडा बढ़ाने जा रहा है अपनी गाड़ियों की कीमतें, इन मॉडलों के दामों में होगा इजाफा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख कार कंपनियों में से एक होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा करने जा रहा है। कंपनी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वो अगस्त से सभी गाड़ियों पर 10 हजार से लेकर के 35 हजार तक की बढ़ोतरी करेगी। नई कीमतें एक अगस्त से लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेल्स राजेश गोयल ने कहा कि लागत बढ़ने, कस्टम ड्यूटी और माल-भाड़े में हुई वृद्धि की वजह से हमें अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कीमतों में बढ़ोत्तरी से हाल ही में लॉन्च हुई नई अमेज भी अछूती नहीं रहेगी। इसकी कीमत भी अगस्त से बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
अगस्त में लांच होगा जैज का फेसलिफ्ट एडिशन
कंपनी अगस्त में जैज का फेसलिफ्ट एडिशन भी लांच करने जा रही है। इस हैचबैक को कंपनी ने तीन साल पहले लांच किया था। बाजार में इसको मारुति बलेनो और आई20 से टक्कर मिलती है।
विज्ञापन
अप्रैल में ऑडी, जेएलआर और मर्सिडीज-बेंज जैसी महंगी कार निर्माता कंपनियों ने भी अपने मॉडलों की कीमतें बढ़ाई थीं। ह्यूंडई मोटर इंडिया ने भी जून से अपने वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की थी।