फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   honda files elevate trademark in india honda elevate 7 seater suv honda elevate launch date

Honda Elevate: होंडा ला रही है दमदार 7-सीटर एसयूवी, मिलेंगे शानदार फीचर्स

Tue, 20 Jul 2021 01:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 20 Jul 2021 01:04 PM IST
सार

जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda Motor Company Limited (होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड) भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
honda files elevate trademark in india honda elevate 7 seater suv honda elevate launch date
Honda N7X - फोटो : For Reference Only

विस्तार

जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda Motor Company Limited (होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड) भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में भारत में Elevate (एलिवेट) नाम के ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह भारतीय बाजार में होंडा की आनेवाली 7-सीटर एसयूवी होगी। कंपनी ने इसे पहली बार इंडोनेशिया में Honda N7X कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक होंडा इस एसयूवी को इंडोनेशियाई बाजार में BR-V (बीआर-वी) की अगली पीढ़ी के के तौर पर लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई एलान नहीं किया है। बता दें कि Honda भारत में BR-V एसयूवी को बंद कर चुकी है। लिहाजा कंपनी भारतीय बाजार में नई एसयूवी Elevate को ला सकती है जो BR-V को रिप्लेस करेगी। 
विज्ञापन


इस आने वाली नई एसयूवी की पेटेंट इमेज इंटरनेट पर पहले ही लीक हो चुकी हैं, जिसे देखने से पता चलता है कि 7-सीटर एसयूवी बिल्कुल N7X कॉन्सेप्ट के जैसी ही है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इसके प्रोडक्शन मॉडल को आगामी अगस्त महीने में पेश करेगी। इसके अलावा इसे साल के आखिर तक बाजार में बिक्री के लिए उतारा जा सकता है। 
विज्ञापन

honda files elevate trademark in india honda elevate 7 seater suv honda elevate launch date
Honda N7X - फोटो : For Reference Only
रिपोर्ट के मुताबिक होंडा की आगामी एसयूवी की पेटेंट तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि नई 7-सीटर एसयूवी का लुक बिल्कुल N7X कॉन्सेप्ट के जैसा ही है। नई एसयूवी के प्रोडक्शन वर्जन के अगस्त 2021 में पेश किए जाने की उम्मीद है। इस एसयूवी को 2021 के आखिर तक बिक्री के लिए बाजार में उतारा जा सकता है। फिलहाल इसके भारतीय बाजार में आने की संभावना कम है। साल 2022 में इसे भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। 

इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक Honda Elevate या Honda N7X के प्रोडक्शन वर्जन में होंडा का लेन वॉच सिस्टम मिलेगा। कंपनी यह सिस्टम अपनी नई City (सिटी) सेडान कार में भी देती है। होंडा का लेन वॉच सिस्टम ड्राइवर के ब्लाइंड स्पॉट को कम करने के लिए कार के बाईं ओर की निगरानी करता है। इससे ड्राइवर के लिए कार चलाना काफी आसान हो जाता है और वह भी सुरक्षित तरीके से।
 
विज्ञापन

होंडा की इस नई 7-सीटर एसयूवी में 1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। इस इंजन का इस्तेमाल होंडा सिटी सेडान में भी किया गया है। यह इंजन 121 bhp का पावर और 145 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह 7-सीटर एसयूवी उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो सिटी सेडान में दिया गया है। होंडा का दावा है कि इस नई एसयूवी की बॉडी स्टाइल सबसे शानदार होगी और यह हर तरह की सड़क स्थितियों पर चलाने के लिए उपयुक्त होगी।

Honda Elevate इंडोनेशिया में Toyota Avanza, Daihatsu Xenia, Mitsubishi XPander और सेग्मेंट की अन्य कारों को टक्कर देगी। हालांकि होंडा ने अभी तक भारत में N7X कॉन्सेप्ट आधारित एसयूवी के लॉन्च के बारे में आधिकारिक एलान नहीं किया है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने पर, इसका मुकाबला Hyundai Alcazar, Tata Safari और MG Hector Plus जैसी कारों से होगा। फिलहाल होंडा भारतीय बाजार में 5 मॉडलों की बिक्री करती है, जिसमें होंडा सिटी के दो जेनरेशन, अमेज, जैज और डब्ल्यूआरवी शामिल हैं। वहीं कंपनी इस साल होंडा सिटी सेडान के हाइब्रिड वर्जन को लॉन्च करने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed