फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   honda crf 1100 L africa twin adventure sports 2020 honda bikes new launch honda motorcycle new model

2020 Honda CRF1100L Africa Twin भारत में हुई लॉन्च, जानें 15.35 लाख रुपये की बाइक में क्या है खास

Fri, 06 Mar 2020 02:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 06 Mar 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
honda crf 1100 L africa twin adventure sports 2020 honda bikes new launch honda motorcycle new model
honda crf 1100 l africa twin adventure sports 2020 - फोटो : Honda
Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) (होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया) ने नई 2020 Honda CRF1100L Africa Twin Adventure Sports(होंडा CRF1100L अफ्रीका ट्विन अडवेंचर स्पोर्ट्स) भारत में लॉन्च कर दी है। इस बाइक की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख 35 हजार रुपये से शुरू होगी। यह कीमत बाइक के मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट की है। DCT वेरिएंट की कीमत 16.10 लाख रुपये तय की गई है। अफ्रीका ट्विन दो वेरिएंट में आई है। फिलहाल भारत में इस मोटरसाइकिल का अडवेंचर स्पोर्ट्स वेरिएंट ही मिलेगा।
विज्ञापन

ज्यादा पावरफुल इंजन
नए मॉडल में पहले से ज्यादा पावरफुल और पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 1,084 cc का इंजन है जो 100hp का पावर और 105Nm का टॉर्क पैदा करता है। 2020 Honda Africa Twin में होंडा स्टेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल के साथ अपडेटेड इलैक्ट्रॉनिक्स मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध
नई 2020 Honda Africa Twin पुराने मॉडल के मुकाबले वजन में 5 किलोग्राम तक हल्की है। यह बाइक पहले की तरह 2 ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ मिलेगी। नई होंडा अफ्रीका ट्विन अडवेंचर स्पोर्ट्स बाइक 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड DCT ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज में 2020 Honda Africa Twin में HSTC (होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल) तकनीक दी गई है। यह अब नई 6 एक्सिस इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट से पावर्ड है। नई मोटरसाइकिल में व्हीली कंट्रोल के तीन लेवल, HSTC के 7 लेवल और इलेक्ट्रॉनिक इंजन ब्रेकिंग के तीन लेवल मिलेंगे। 
विज्ञापन

4 राइडिंग मोड्स 
नई 2020 Honda Africa Twin में 4 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं- टूर, अर्बन, ग्रेवल और ऑफ-रोड। इसके अलावा बाइक में डुअल-चैनल एबीएस सिस्टम और ऑन-रोड, ऑफ-रोड सेंटिंग्स का ऑप्शन भी मिलेगा। मोटरसाइकिल के फ्रंट में 21-इंच व्हील और रियर में 18-इंच व्हील मिलेंगे। वहीं बाइक में सिंगल-पिस्टन क्लिपर वाले 310mm डुअल वेव फ्लोटिंग हाईड्रॉलिक डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। 

माइलेज
होंडा का दावा है कि नई अफ्रीका ट्विन के मैन्युअल वर्जन में 20.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और ऑटोमैटिक DCT वर्जन में 20.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। बाइक में 25 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। 

फीचर्स
नई बाइक में नई तकनीक और नए कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। इसमें नया टचस्क्रीन इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर अब ब्लूटूथ ऑडियो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस है। इसके अलावा बाइक के साथ होंडा का ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है जो अब सिक्स-एक्सिस इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट दिया गया है। बाइक के लेटेस्ट मॉडल में व्हीली कंट्रोल दिया गया है जो तीन लेवल इनपुट के साथ आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed