फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   honda civic sedan 2022 new model 2022 honda civic sedan india 2022 honda civic specs honda civic 2022 dimensions

2022 Honda Civic: प्रीमियम सेडान नए डिजाइन और स्पोर्टी लुक के साथ हुई पेश, जानें पूरी डिटेल्स

Fri, 30 Apr 2021 07:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 30 Apr 2021 07:03 PM IST
सार

2022 Honda Civic (2022 होंडा सिविक) कंपनी की प्रीमियम कार है और वह इसे नई डिजाइन और बहुत सारे अपडेट्स के साथ ला रही है। होंडा ने अपनी इस नई कार को पिछले साल नवंबर में पहली बार प्रदर्शित किया था।

विज्ञापन
honda civic sedan 2022 new model 2022 honda civic sedan india 2022 honda civic specs honda civic 2022 dimensions
2022 Honda Civic - फोटो : Honda

विस्तार

जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Honda (होंडा) ने अपनी लोकप्रिय सेडान Civic (सिविक) की 11वीं पीढ़ी को पेश किया है। 2022 Honda Civic (2022 होंडा सिविक) कंपनी की प्रीमियम कार है और वह इसे नए डिजाइन और बहुत सारे अपडेट्स के साथ ला रही है। होंडा ने अपनी इस नई कार को पिछले साल नवंबर में पहली बार प्रदर्शित किया था। 2022 होंडा सिविक में अपडेटेड इंटिरियर, पहले से बेहतर इंजन और ढेर सारे नए फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस कार की अहम बातें। 
विज्ञापन

स्पोर्टी और आकर्षक लुक

2022 Honda Civic कार के डिजाइन को पिछले मॉडल की तुलना में काफी सिंपल रखा गया है। कार की बॉडी में सीमित कैरेक्टर लाइंस का इस्तेमाल किया गया है जो नई HR-V के डिजाइन से मेल खाती है। कंपनी ने कुछ ही दिनों पहले अपनी नई कूपे स्टाइल नई HR-V एसयूवी को आधिकारिक तौर पर पेश किया था। नई होंडा सिविक के एक्सटीरियर में बहुत मामूली बदलाव देखने को मिले हैं। लेकिन इसका लुक पहले से काफी स्पोर्टी और आकर्षक हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से ज्यादा लंबी हुई कार

नई 2022 Honda Civic कार में जो पहली चीज आपको आकर्षित करेगी वह है इसका फ्रंट हिस्सा जो पहले की तुलना में अब ज्यादा लंबा हो गया है और यह ज्यादा डायनमिक और स्पोर्टी नजर आ रही है। होंडा ने कहा कि कार के डिजाइनरों ने इसके ए-पिलर्स को 1.96 इंच पीछे कर दिया है, जिससे बोनट की लंबाई ज्यादा नजर आ रही है। कार के किनारे पहले से शार्प हो गए हैं जो कार के प्रोफाइल को पहले से और बेहतर बनाते हैं। 

नई सिविक सेडान कार पहले से ज्यादा लंबी हो गई है। कार की लंबाई 33 mm बढ़ गई है और जिसके बाद यह 4,674 mm हो गई है। इसके साथ ही कार का व्हीलबेस भी 36 mm बढ़ गया है और अब यह 2,736 mm हो गया है। हालांकि कार की चौड़ाई और ऊंचाई में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह पहले जितनी ही है। 
विज्ञापन

इंजन और पावर

नई 2022 Honda Civic कार में 2.0-लीटर नेचुरल एस्पिरेटर 4-सिलेंडर DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 158 hp का पावर औ 187 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसका 1.5-लीटर VTEC टर्बो 4-सिलेंडर इंजन पहले से कुछ ज्यादा पावरफुल हुआ है और अब यह 180 hp का पावर और 240 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

नए शानदार फीचर्स

11वीं पीढ़ी की होंडा सिविक कार के इंटीरियर में नया अपडेटेड डिजाइन देखने को मिलता है। इसके साथ ही इसमें शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें 10.2 इंच चौड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। इसके बीच में एक 7.0 इंच का एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

इसके अलावा एक बड़ा 9.0 इंच का भी ऑप्शन मिलता है और साथ ही बोस प्रीमियम ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है। इस कार में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम, ट्राफिक जाम असिस्ट और 8 सोनार सेंसर्स दिए गए हैं। इससे कार लो-स्पीड ब्रेकिंग कंट्रोल फीचर से लैस हो गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed