फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda City BS6 Petrol iVTEC engine will launch soon in India, come with 4 variants

BS6 इंजन के साथ आने वाली है नई होंडा सिटी, जानें कब होगी लॉन्च

Tue, 29 Oct 2019 09:56 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 29 Oct 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
Honda City BS6 Petrol iVTEC engine will launch soon in India, come with 4 variants
Honda City 2018 - फोटो : सांकेतिक

होंडा की सबसे पॉपुलर प्रीमियम सेडान कार होंडा सिटी नए बीएस-6 उत्सर्जन मानकों वाले इंजन के साथ लॉन्चिंग के लिए तैयार है। होंडा सिटी का मुकाबला मारुति की सियाज, ह्यूंदै वरना, फॉक्सवैगन वेंटो और स्कोडा रैपिड से है।

विज्ञापन

दस्तावेजों से हुआ खुलासा

दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के एक लीक डॉक्यूमेंट में खुलासा ङुआ है कि नए होंडा सिटी में जल्द ही नया बीएस-6 पेट्रोल इंजन आने वाला है, जिसे इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। होंडा सिटी में 1.5 लीटर बीएस-6 i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने अपडेटेड इंजन वाली होंडा सिटी को दिल्ली रोड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में रजिस्टर कराया है।

विज्ञापन

फिलहाल मिलेगी मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ

डॉक्यूमेंट में यह भी खुलासा हुआ है कि नई सिटी की लंबाई-चौड़ाई मौजूदा मॉडल के जैसी ही होगी। नया बीएस-6 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 6600 आरपीएम पर 119 पीएस की पावर देगा। मौजूदा बीएस-4 1.5 लीटर वाटर कूल्ड SOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन भी इतनी ही पावर देगा। यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि नई सिटी सीवीटी गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन



डीजल इंजन बाद में होगा लॉन्च

हालांकि लीक डॉक्यूमेंट में केवल पेट्रोल वेरियंट का ही जिक्र किया गया है। कंपनी ने डीजल इंजन को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि कंपनी पेट्रोल इंजन की तरह डीजल इंजन को भी बीएस-6 मानकों के अनुरूप अपडेट करेगी, जिसे बीएस6 पेट्रोल इंजन के बाद लॉन्च किया जा सकता है। 

चार वेरियंट्स में आएगी

फिलहाल आ रही होंडा सिटी बीएस-4 पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आती है, इसका डीजल वेरियंट 100 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें छह स्पीड वाला मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। दस्तावेज के मुताबिक बीएस-6 इंजन वाली नई होंडा सिटी चार वेरियंट्स सिटी 1.5 SV MT,  सिटी 1.5 V MT, सिटी 1.5 VX MT, सिटी 1.5 ZX MT में आएगी। वहीं इसकी लंबाई 4,440 एमएंम, ऊंचाई 1,495 एमएम और चौड़ाई 1695 एमएम होगी। वहीं इसका व्हीलबेस 2,600 एमएम का होगा।

कीमत 9.81 से 14.16 लाख रुपये तक

फिलहाल होंडा सिटी की एक्स-शोरूम कीमत 9.81 लाख रुपये से लेकर 14.16 लाख रुपये तक है। वहीं होंडा सिटी जब बीएस-6 इंजन के साथ लॉन्च होगी, तो कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। कंपनी पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी को अगले महीने थाईलैंड़ में लॉन्च करने जा रही है, जबकि भारत में इसे अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed